चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर उनके जीजा और जमुई से सांसद अरुण भारती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि चिराग इस बार विधान सभा का चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी की आकांक्षा है कि चिराग बिहार में बड़ी जिम्मेदारी संभालें। इसकी चर्चा गठबंधन में भी होगी।
मोतिहारी में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल हुए पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान दे दिया। उन्होने फोटो दिखाकर जीतनराम मांझी को पाखंडियों को बाप बता डाला। चंद्रशेखर ने कहा कि जिस जिस मंदिर गए थे, उसको गंगाजल से धुलवाया गया, आज उसी का जूठा पत्तल ये उठा रहे है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बक्सर रैली में भीड़ जुटाने में नाकाम रहे नेताओं पर एक्शन शुरू हो गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडेय को बिहार प्रदेश कमिटी ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि जितनी कुर्सियां लगाई गई थी, उसकी 10 फीसदी भी भीड़ नहीं पहुंची थी।
तेजस्वी यादव ने एक बार फिर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारी पैसों की उगाही में लगे हैं। ग्लोबल टेंडर के जरिए किए जा रहे कार्यों को लेकर तेजस्वी ने सवाल उठाए।
एक दिन के बिहार दौेर पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बक्सर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर निशाना साधा। पुराना वीडियो दिखाकर प्रधानमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। और 12 झूठ गिनाए।
वक्फ संशोधन कानून के विरोध में पू्र्व विधायक और किशनगंज के जदयू जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करके मुसलमानों के साथ धोखा किया है। मुजाहिद दो बार जदयू के टिकट से विधायक रह चुके हैं।
बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि विपक्ष के नेता के पास कोई मुद्दा नहीं है। मैंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को चुनौती दी है, कि अगर हिम्मत है तो बिहार के विकास पर हमसे डिबेट करके देख लें। जायसवाल ने आरजेडी चीफ लालू यादव पर भी निशाना साधा।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे सरकारी खजाने की लूट और जनता के पैसे पर चुनावी अभियान चलाने का आरोप लगाया है। पटना में पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता बुलाकर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर आरोपों की बौछाड़ कर दी।
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मेरे पिता स्वस्थ हैं और वो अगले पांच साल तक राज्य का नेतृत्व करने में सक्षम हैं। वहीं एक सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव को छोटा भाई बताया।
बीते तीन महीने में राहुल गांधी 3 बार बिहार आ चुके हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान खरगे पटना और बक्सर में रैली करेंगे। और फिर कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।