पूर्व परिवहन मंत्री आरएन सिंह का निधन, जिले में शोक
पूर्व परिवहन मंत्री आरएन सिंह का निधन, जिले में शोकपूर्व परिवहन मंत्री आरएन सिंह का निधन, जिले में शोकपूर्व परिवहन मंत्री आरएन सिंह का निधन, जिले में

खगड़िया, नगर संवाददाता पूर्व परिवहन मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह (आर एन सिंह) का शनिवार की देर शाम मेदांता अस्पताल पटना में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर सुनते ही जिले मेंं शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे जिले के परबत्ता विधानसभा से पांच बार विधायक चुने गए थे। इस दौरान एक बार परिवहन मंत्री की भी जिम्मेवारी संभाली। उनके बड़े पुत्र राजीव कुमार एमएलसी व छोटे पुत्र डॉ संजीव कुमार परबत्ता विधानसभा के वर्त्तमान विधायक हैं। पूर्व मंत्री आरएन सिंह ने वर्ष 1967 में लीड्स यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड किंगडम से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी।
वे बिहार राज्य विद्युत बोर्ड में सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के पद से त्यागपत्र देकर 1995 में राजनीति में आये थे। वे आठ बार चुनाव लड़े और पांच बार जीत दर्ज की। बताया जाता है कि वर्ष 1995 में रामानंद प्रसाद सिंह उर्फ आरएन सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। वर्ष 2000 में उन्होंने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़े और दूसरे स्थान पर रहे थे। वर्ष 2004 में उम्र विवाद में विधायक सम्राट चौधरी की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद उपचुनाव हुआ। जिसमें आरएन सिंह ने जद यू के टिकट पर जीत दर्ज की थी। वर्ष 2005 के फरवरी तथा अक्टूबर में हुए चुनावों में लगातार जीत दर्ज की। वर्ष 2008 में उन्हें नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री की भी जिम्मेवारी संभाली थी। वर्ष 2010 के चुनाव में सम्राट चौधरी से काफी कम मतों से चुनाव हार गये थे, लेकिन वर्ष 2014 में हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। एक बार फिर उन्होंने 2015 के विधानसभा चुनाव में काफी मतों से जीत दर्ज की थी। वर्ष 2020 में अपनी अस्वसता के कारण परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। उनके बदले छोटे पुत्र डॉ संजीव कुमार ने चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। बड़ा बेटा भी है एमएलसी: पूर्व मंत्री आरएन सिंह के बड़े पुत्र राजीव कुमार भी वर्त्तमान में एमएलसी हैं। वे खगड़िया बेगूसराय के एमएलसी पद से जीत दर्ज की है। छोटा बेटा है परबत्ता का विधायक: पूर्व मंत्री के छोटे पुत्र परबत्ता विधानसभा के विधायक के पद पर वर्त्तमान में काबिज हैं। वे वर्ष 2020 में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। फोटो: नाम से कैप्शन: रामानंद प्रसाद सिंह।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।