Hit-and-Run Incident Unknown Bike Hits 60-Year-Old in Badgaon अज्ञात बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल, रेफर, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsHit-and-Run Incident Unknown Bike Hits 60-Year-Old in Badgaon

अज्ञात बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल, रेफर

बालूमाथ में बड़गांव के एक इटभटे में मजदूरी कर रहे 60 वर्षीय बाबूलाल करमाली को एक अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। घायल को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारFri, 18 April 2025 11:42 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात बाइक की टक्कर से वृद्ध घायल, रेफर

बालूमाथ, प्रतिनिधि। बड़गांव में गुरुवार की देर रात एक अज्ञात बाइक वाहन ने वृद्ध को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार चतरा जिला निवासी बाबूलाल करमाली उम्र 60 वर्ष बड़गांव के एक इटभटे में मजदूरी कर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक वाहन ने उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया। जिसके बाद घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार कर उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि घायल को सर पैर सहित शरीर के कई अंग में चोट आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।