Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़Indian Railway reserve lower birth for Divyang Now it will be difficult to get lower berth in train - India Hindi News

Indian Railway: ट्रेन में लोअर बर्थ पाना होगा मुश्किल, रेलवे ने किया बदलाव; इन यात्रियों के लिए रिजर्व

Indian Railway: ट्रेन में यात्रा के दौरान लोग हमेशा लोअर बर्थ प्रेफर करते हैं, ताकि उनकी यात्रा सुखद और आरामदायक हो। इसे ध्यान में रखते हुए रेवले ने दिव्यांगों के लिए लोवर बर्थ रिजर्व कर दिया है।

Himanshu Tiwari लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीFri, 14 April 2023 12:20 PM
share Share

कई बार ट्रेन में सफर लंबा होने के कारण काफी तकलीफों भरा होता है, इसलिए ट्रेन का सफर आरामदायक बनाने के लिए लोग लोअर बर्थ प्रेफर करते है। किसी भी विकलांगता वाले यात्रियों के लिए लंबी यात्राएं अधिक कठिन हो सकती हैं। अब भारतीय रेलवे दिव्यांगों के लिए नया कदम उठाने जा रहा। भारतीय रेल दिव्यांगों की यात्रा आरामदायक बनाने के लिए ट्रेनों में लोअर बर्थ को उनके लिए रिजर्व कर दिया। हालांकि, यह नई शुरुआत देश भर में चलने वाली सभी तरह की ट्रेनों के लिए नहीं है।

ये सीटें होंगी रिजर्व
कुछ खास ट्रेनों में यात्रा के दौरान विकलांग यात्रियों और उनकी देखरेख करने वालों को लोअर बर्थ चुनने में प्राथमिकता दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे ने इन यात्रियों के लिए लोअर बर्थ में चार सीटें अलॉट की हैं। नए बदलाव के अनुसार अब स्लीपर क्लास में चार बर्थ - दो लोवर और दो मिडिल दिव्यांगों और उनके साथ आने वाले अटेंडेंट के लिए रिजर्व होंगी। वहीं एसी 3 टियर में 2 बर्थ: 1 लोअर बर्थ और 1 मिडिल बर्थ रिजर्व रहेगी।

भारतीय रेलवे के इस नए फैसले से दिव्यांग यात्री अधिक आराम और आसानी के साथ ट्रेन यात्रा का आनंद ले पाएंगे। लोअर बर्थ पर दिव्यांगों को उठने और बैठने में बहुत मदद मिलेगी और उनकी यात्रा सुगम होगी। पहले से ही एक विकल्प है जहां जहां महिला यात्री, बच्चों वाली महिलाएं और बूढ़े यात्री बर्थ चुन सकते हैं।

किन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा?
भारतीय रेल की इस सुविधा का उपयोग विकलांग यात्री अपने अटेंडेंट के साथ केवल एक्सप्रेस ट्रेनों और मेल ट्रेनों में कर सकेंगे। एसी चेयर कार ट्रेनों में इन यात्रियों के लिए 2 सीटें आरक्षित होती हैं। गरीब रथ ट्रेनों में 2 लोअर बर्थ और 2 अपर बर्थ अब दिव्यांगों के लिए आरक्षित हैं। इन यात्रियों को इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए उचित किराया देना होगा।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें