Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़Biparjoy started many trees were uprooted 5 big news of the country and the world - India Hindi News

शुरु हुआ बिपरजॉय का तांडव, उखड़े कई पेड़; पढ़ें देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

चक्रवात बिपरजॉय गुजरात के तटीय इलाकों में दस्तक दे चुका है। लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आधी रात तक लैंडफॉल प्रक्रिया जारी रहेगी। पढ़ें देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें...

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 15 June 2023 01:34 PM
share Share

चक्रवात बिपरजॉय गुजरात के तटीय इलाकों में दस्तक दे चुका है। लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि आधी रात तक लैंडफॉल प्रक्रिया जारी रहेगी। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अब एक साल से भी कम समय बचा है। बीजेपी, कांग्रेस समेत तमाम दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एनडीए की काट के लिए विपक्ष एकजुटता में जुटा हुआ है। पढ़ें देश और दुनिया की 5 बड़ी खबरें..

तेज हवाएं, उखड़े पेड़; गुजरात पहुंचा चक्रवात बिपरजॉय, सौराष्ट्र में लैंडफॉल शुरू

चक्रवात बिपरजॉय गुजरात के तटीय इलाकों में दस्तक दे चुका है। लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि आधी रात तक लैंडफॉल प्रक्रिया जारी रहेगी। तटीय इलाकों में बेहद तेज हवाएं चल रही हैं कई पेड़ उखड़ चुके हैं। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक,  कच्छ समेत पूरे सौराष्ट्र तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है। 

कितना मुमकिन है समय से पहले LS चुनाव? नीतीश के दावे में क्यों दम नहीं

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अब एक साल से भी कम समय बचा है। बीजेपी, कांग्रेस समेत तमाम दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एनडीए की काट के लिए विपक्ष एकजुटता में जुटा हुआ है। इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तमाम कोशिशें भी कर रहे हैं। ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, मल्लिाकर्जुन खड़गे, राहुल गांधी आदि समेत कई नेताओं से मुलाकात करने के बाद अब 23 जून को पटना में अहम बैठक करने जा रहे।

कर्नाटक में खत्म धर्मांतरण विरोधी कानून, कांग्रेस राज में पलटा फैसला

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने राज्य में धर्मांतरण विरोधी कानून को वापस ले लिया है। इस कानून को भाजपा की सरकार लेकर आई थी। चर्चा है कि इसके बाद गोहत्या निरोधक कानून के सख्त प्रावधानों को भी कांग्रेस सरकार कमजोर कर सकती है। आज हुई सिद्धारमैया सरकार की कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। मीटिंग में आरएसएस के संस्थापक रहे केशव बलिराम हेडगेवार को स्कूली किताबों के सिलेबस से हटा दिया है। कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने कहा, 'हेडगेवार पर स्कूल सिलेबस में जो दिया गया था, उसे हटाया गया है। पिछले सरकार ने बीते साल जो भी बदलाव किए थे, उन्हें वापस लिया गया है। अब वही पढ़ाई होगी, जो पहले होती थी।'

रॉकेट की तरह भाग रही आदिपुरुष की अडवांस बुकिंग, एक्सपर्ट भी दंग

ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने वाली है। यह मानना है ट्रेड एक्सपर्ट्स का। 15 जून दोपहर ढाई बजे तक के आंकड़े आ चुके हैं। इन्हें देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म बंपर कमाई करेगी। फिल्म में लीड एक्टर्स प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान हैं। लक्ष्मण के रोल में प्यार का पंचनामा फेम सनी सिंह ने निभाया है। रामायण से इंस्पायर्ड आदिपुरुष 16 जून को रिलीज हो रही है। देखें अब तक कितने टिकट बिके।

PAK के हाइब्रि़ड मॉडल को मिली हरी झंडी, जानिए कहां होगा एशिया कप

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने 2023 एशिया कप के लिए हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार कर लिया है। जिसका मतलब ये है कि महाद्वीपीय चैम्पियनशिप दो देशों पाकिस्तान और श्रीलंका में आयोजित की जाएगी।सितंबर में होने वाले एकदिवसीय एशिया कप 2023 के चार मैच पाकिस्तान में, जबकि अन्य नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें