Republic Day Shayari 2025:टॉप 10 गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश, हैप्पी रिपब्लिक डे 2025 विशेज, शायरी और मैसेज
- Happy Gantantra Diwas 2025 Quotes Images: गणतंत्र दिवस, हमारे देश का राष्ट्रीय पर्व है। इसे हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के खास अवसर पर अपने मित्रों, प्रियजनों और रिश्तेदारों को ये शुभकामनाएं,संदेश, शायरी, कोट्स और मैसेज भेजिए।

Happy Republic Day 2025 Wishes Images: गणतंत्र दिवस, हमारे देश का राष्ट्रीय पर्व है। इसे हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस, हमारे देश का राष्ट्रीय पर्व है। इसे हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। इसके निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर थे। हमारे देश को स्वतंत्रता 15 अगस्त 1947 में मिल गई थी, लेकिन हमारा देश पूर्ण रूप से गणराज्य 26 जनवरी 1950 को बना था। 26 जनवरी 1950 को भारत में जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों का शासन आरंभ हुआ और संसद ने कार्य शुरू किया। उस दिन से प्रतिवर्ष यह उत्सव पूरे देश में अत्यंत धूमधाम से मनाया जाता है।
गणतंत्र दिवस के खास अवसर पर अपने मित्रों, प्रियजनों और रिश्तेदारों को ये शुभकामनाएं,संदेश, शायरी, कोट्स और मैसेज भेजिए।
- गणतंत्र की शक्ति से बढ़ा है हमारा गर्व,
एकता ही है हमारे देश की शान
भारत का तिरंगा है हर दिल की पहचान।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2025
2. “हम भारत के लोग,
हम भारत के हैं नायक,
गणतंत्र दिवस पर लहराए तिरंगा,
हर दिल में उमंग हो जाग्रत।
गणतंत्र दिवस की बधाई।
3. कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
Happy Republic Day 2025
4. खूबसूरती मेरे वतन की
शान है दिल में तिरंगे की
जिन्दगी से इतना प्यार न रह गया
भारत मां का दुलार ही जीवन बन गया
हैप्पी रिपब्लिक डे 2025
5. ना पूछो ज़माने से कि
क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि
हम सब हिंदुस्तानी हैं.
गणतंत्र दिवस 2025 की शुभकामनाएं
6. सभी रंगों में समाहित है ये तिरंगा,
हर आह्वान में गूंजता है भारत.
गणतंत्र दिवस पर शपथ लें,
हम होंगे भारत के असली सिपाही
हैप्पी रिपब्लिक डे 2025
7. देश के लिए जोश न होने देंगे कम,
जब भी पड़ी जरूरत लुटा देंगे जान हम।
क्योंकि, भारत है हमारा घर
और इसपर आंच नहीं आने देंगे हम।
गणतंत्र दिवस 2025 की शुभकामनाएं
8. याद रखेंगे वीरों तुमको हरदम,
यह बलिदान तुम्हारा है,
हमको तो है जान से प्यारा
यह गणतंत्र हमारा है।
गणतंत्र दिवस की बधाई।
9. इस दिन के लिए वीरो ने अपना खून बहाया है,
झूम उठो देशवासियों गणतंत्र दिवस फिर आया है।
Happy Republic Day 2025
10. इतनी सी बात हवाओं को बताये रखना,
रौशनी होगी, चिरागों को जलाये रखना,
लहू देकर जिसकी हिफाजद की हमने,
उस तिरंगे को आंखों में बसाये रखना।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।