Republic Day Wishes: भारत माता तेरी गाथा....गणतंत्र दिवस के देशभक्ति मैसेज और शुभकामना संदेश, हैप्पी रिपब्लिक डे 2025!
- Happy Republic Day 2025 Wishes: इस वर्ष हम 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं। इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस के खास अवसर पर अपने मित्रों, प्रियजनों और रिश्तेदारों को ये शुभकामनाएं,संदेश, शायरी, कोट्स और मैसेज भेजिए।

Republic Day Quotes, Messages, Wishes 2025 : 26 जनवरी का दिन हर वर्ष हमारे देश में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू किया गया था। यानी इसी दिन भारत ने अपने संविधान को अपनाया था। हमारा देश एक गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ था। देश को उसका लिखित संविधान मिला था। इस दिन को पूरे भारतवर्ष में खुशी और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष हम 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं। गणतंत्र दिवस के खास अवसर पर अपने मित्रों, प्रियजनों और रिश्तेदारों को ये शुभकामनाएं,संदेश, शायरी, कोट्स और मैसेज भेजिए।
- भारत माता तेरी गाथा,
सबसे ऊंची तेरी शान,
आगे शीश झुकाएं,
दें तुझको सब सम्मान.
भारत माता की जय
Happy Republic Day 2025
2. भारत मां की जय कहना,
अपना सौभाग्य समझता हूं
अपना जीना मरना अब सब तेरे नाम ऐ "तिरंगा” करता हूं
माता की जय !!
Happy Republic Day 2025
3. आओ झुककर सलाम करें उन्हें, जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है
खुशनसीब होता है वो खून, जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की बधाई
4. ना पूछो ज़माने से कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
5. लहराएगा तिरंगा अब सारे आस्मां पर,
भारत का नाम होगा सबकी जुबान पर,
ले लेंगे उसकी जान या दे देंगे अपनी जान,
कोई जो उठाएगा आँख हमारे हिंदुस्तान पर।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
6. याद रखेंगे वीरों तुमको हरदम, यह बलिदान तुम्हारा है,
हमको तो है जान से प्यारा यह गणतंत्र हमारा है।
दिन के लिए वीरो ने अपना खून बहाया है,
झूम उठो देशवासियों गणतंत्र दिवस फिर आया है।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2025!
7. ना जियो धर्म के नाम पर,
ना मरों धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियों वतन के नाम पर
हैपी रिपब्लिक डे!
8. भारत की एकता में है शक्ति का राज,
हम सब मिलकर बनाएंगे देश को और राज।
गणतंत्र दिवस की बधाई हो हर दिल से,
हमारा भारत समृद्ध हो, ये है हमारी सच्ची आशा।
Happy Republic Day 2025
9. खूबसूरती मेरे वतन की
शान है दिल में तिरंगे की
जिन्दगी से इतना प्यार न रह गया
भारत मां का दुलार ही जीवन बन गया
Happy Republic Day 2025
10. भारतीय होने पर करो गर्व
मिलकर मनाओ लोकतंत्र का पर्व
देश के दुश्मनों को मिलकर हराओ
हर घर में तिरंगा लहराओ।
गणतंत्र दिवस की बधाई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।