Youth Arrested for Posting Pakistan Flag and Missile Photos on Social Media सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का लगाया झंडा, केस दर्ज, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsYouth Arrested for Posting Pakistan Flag and Missile Photos on Social Media

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का लगाया झंडा, केस दर्ज

Deoria News - महुआडीह थाना क्षेत्र के बेलवा बाजार गांव का युवक नसी रसूल रायनी ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का झंडा और मिसाइल की फोटो पोस्ट की। इस घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके द्वारा तिरंगे का...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 16 May 2025 09:24 AM
share Share
Follow Us on
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का लगाया झंडा, केस दर्ज

महुआडीह(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का झंडा व मिसाइल की फोटो लगा दिया। इसकी जानकारी होते ही खलबली मच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने भी आरोपी से पूछताछ की। महुआडीह थाना क्षेत्र के बेलवा बाजार गांव के रहने वाला युवक नसी रसूल रायनी पुत्र हमीद रायनी ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का झंडा लहराते हुए और पाकिस्तानी मिसाइल की फोटो लगा दिया। वहीं तिरंगे की अपमानजनक स्थिति में फोटो लगाई तथा पाकिस्तान समर्थित वीडियो भी पोस्ट कर दिया। बुधवार की शाम को युवक की इस करतूत का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया के कुछ ग्रुप में भी वायरल हो गए।

भाजपा के जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा अखण्ड प्रताप यादव ने महुआडीह पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय ने बताया कि बेलवा बाजार निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो लगाया था। इस मामले में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।