Hindi Newsबिहार न्यूज़monkey push a girl from roof dead after fall in ara bhojpur

बिहार में छात्रा को बंदर ने दिया धक्का, छत से गिर कर मौत; घर में मातम

  • डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक छात्रा गांव के प्रेमचंद साह की 18 वर्षीया पुत्री प्रिया कुमारी थी।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, भगवानपुर हाट, आराSun, 26 Jan 2025 09:07 AM
share Share
Follow Us on
बिहार में छात्रा को बंदर ने दिया धक्का, छत से गिर कर मौत; घर में मातम

बिहार में बंदर के धक्के से एक छात्राकी छत से गिरकर मौत हो गई। लड़की की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि भोजपुर जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के माघर गांव में शनिवार को धूप में छत पर कम्बल डालने गई छात्रा को बंदर ने धक्का दे दिया, जिससे वह छत से नीचे गिर गई। इसे देख परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर ले गए।

डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक छात्रा गांव के प्रेमचंद साह की 18 वर्षीया पुत्री प्रिया कुमारी थी। मृत युवती माघर हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के इंटर की छात्रा थी।

ये भी पढ़ें:गणतंत्र दिवस की सुबह ठंड और कोहरा, कुछ जगहों पर कोल्ड डे; बिहार में मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:कब बनेगा पटना एयरपोर्ट का टर्मिनल भवन, अलग रास्ता और यू-टर्न बनाने का भी प्लान

मृतका के पिता प्रेमचंद साह ने बताया कि शनिवार को धूप निकलने पर वह कम्बल सुखाने के लिए डालने छत पर गई थी। इसी बीच बंदर ने धक्का दे दिया। इससे वह छत से गिर गई। छत से गिरते हीं उसके कान से खून गिरने लगा। इसे देख उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर ले जाया गया था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के चीत्कार के माहौल गमगीन हो गया।

उसकी माता चिंता देवी की दो वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। वह चार बहनों में एक थी। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। उसका एक बड़ा भाई है। मौके पर मुखिया मनमोहन मिश्र, अंगद मिश्र व अन्य लोगों ने पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया और उन्हें सांत्वना दी।

ये भी पढ़ें:महाकुंभ जा रहा परिवार कार हादसे का शिकार, बिहार के सैनिक समेत 4 की मौत
ये भी पढ़ें:जमीन माफियाओं की खैर नहीं! बिहार पुलिस ने नकेल कसने के लिए बनाया यह प्लान
अगला लेखऐप पर पढ़ें