Liquor Rs 21 lakh recovered from fake female doctor house chilli powder attack on police Bettiah Bihar फर्जी महिला डॉक्टर के घर शराब और 21 लाख बरामद, रेड में पुलिस पर मिर्च पाउडर से हमला, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLiquor Rs 21 lakh recovered from fake female doctor house chilli powder attack on police Bettiah Bihar

फर्जी महिला डॉक्टर के घर शराब और 21 लाख बरामद, रेड में पुलिस पर मिर्च पाउडर से हमला

ऊषा देवी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम के साथ धक्का मुक्की की गई और उन पर मिर्ची पाउडर भी फेका गया। कड़ी मशक्कत से पुलिस टीम कथित फर्जी चिकित्सक को गिरफ्तार कर पाई।

Sudhir Kumar हिन्दुस्तान, रामनगर, एक प्रतिनिधिSun, 18 May 2025 01:17 PM
share Share
Follow Us on
फर्जी महिला डॉक्टर के घर शराब और 21 लाख बरामद, रेड में पुलिस पर मिर्च पाउडर से हमला

बिहार के बेतिया में एक फर्जी महिला डॉक्टर ने अपने अवैध नर्सिंग होम में एक महिला और उसके नवजात बच्चे की गलत इलाज करके जान ले ली। नगर के राज शिव मंदिर के नजदीक अर्जुन नगर में एक फर्जी अस्पताल की फर्जी चिकित्सक ऊषा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। ऊषा देवी की गिरफ्तारी अर्जुन नगर स्थित उसके घर से की गई। पुलिस ने उसके घर से 21 लाख रुपये नगद, विदेशी शराब (रायल स्टैक) की चार बोतलें भी बरामद की हैं। वही पांच बाइक भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर ऊषा देवी व उसके परिजनों ने हमला का प्रयास किया। पुलिस टीम के साथ धक्का मुक्की की गई और उन पर मिर्ची पाउडर भी फेका गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम कथित फर्जी चिकित्सक को गिरफ्तार करने में सफल हो सकी। शनिवार की रात यह पूरी कार्रवाई एएसपी दिव्यांजली कुमारी के नेतृत्व में पूरी की गई। ऊषा देवी के खिलाफ पहले से तीन केस दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें:नाबालिग को नंगा कर पीटा, 50 हजार नहीं देने पर वीडियो किया वायरल;4 दिन से है अगवा

इस सबंध में बताया जाता है कि पुलिस को यह सूचना मिली की कथित फर्जी चिकित्सक ऊषा देवी अस्पताल वाले अपने घर के ऊपरी मंजिल में ही छुपी हुई हैं। जिसके बाद आईपीएस अधिकारी एएसपी दिव्यांजली कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पुलिस की यह कारवाई सुबह तीन बजे तक चली। एएसपी सुश्री दिव्यांजली ने बताया कि इस सबंध में मामला दर्ज कर गिरफ्तार फर्जी चिकित्सक को जेल भेजने की कारवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:तेजस्वी ने क्राइम, करप्शन पर नीतीश सरकार को घेरा, JDU ने लालू राज की दिलाई याद

शनिवार को ऊषा देवी के फर्जी अस्पताल में प्रसव के बाद सिगड़ी बहुअरी गांव निवासी संदीप राम की पत्नी चिन्ता देवी और उनके नवजात बच्चे की मौत हो गयी। महिला को उषा देवी के एजेंटों ने बहला फुसला कर नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया था जो अवैध है। वहां चिंता देवी ने बच्चे को जन्म दिया। लेकिन अधिक रक्तश्राव से महिला की मौत हो गई और बच्चे ने दम तोड़ दिया। उसके बाद अचानक नर्सिंग होम के डॉक्टर फरार हो गए। घटना के बाद लोगों ने काफी बवाल भी किया था।