प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी की कोई हैसियत नहीं है। यह पार्टी अपने दम पर चुनाव नहीं लड़ सकती है। यह राजद की पिछलग्गु दल है।
पिता का शव ला रहे बेटे समेत पांच की सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी एंबुलेंस से समस्तीपुर लौट रहे थे। यूपी के अमेठी में एंबुलेंस की मछली लदे ट्रक से टक्कर हो गई।
पुलिस के दरवाजे पर पहुंचते ही आरोपी के परिजन पुलिस टीम के सदस्यों पर टूट पड़े। पुलिस पर लाठी-डंडे से प्रहार कर पुलिस वालों को कूटा गया है। कई पुलिसवाले जख्मी हो गए हैं।
विजय सिन्हा ने कहा कि अपने सामने किसी भी महापुरुष को महान नहीं मानते। डॉ. भीमराव आंबेडकर की देश में पूजा होती है, वैसी महान शख्सियत की तस्वीर के साथ ऐसा बर्ताव मानसिक रूप से स्वस्थ राजनीतिक व्यक्ति कैसे कर सकता है।
एसएसबी के जवानों ने उसे रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 50 किलो चरस मिला। जवानों ने तस्कर को तुरंत अरेस्ट कर लिया। कहा जा रहा है कि गिरफ्तार तस्कर का नाम छोटू साह है। जब्त चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 करोड़ आंकी गई है।
तेजस्वी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह पिछड़ों के आरक्षण की हकमारी कर रही है। 17 महीने की महागठबंधन सरकार में आरक्षण की सीमा जब 65 फीसदी की गई तो भाजपा ने साजिश कर उसे अधर में लटका दिया।
पालीगंज डीएसपी-2 उमेश्वर चौधरी ने बताया कि झबूचक की पूनम देवी अपनी बेटी का अपहरण करने की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने सत्येंद्र बिंद के दोनो बेटों को आरोपित किया था। पुलिस आरोपितों को पकड़ने उसके घर में घुसी थी। इसी दौरान परिजनों के साथ पुलिस की नोंकझोंक हुई थी।
पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला मृतक वफाउर रहमान अररिया जीरोमाइल, फारबिसगंज और बायसी में बिरयानी की दुकान संचालित करता था। वह अपने दो कारीगरों के साथ शनिवार की शाम बाइक से फारबिसगंज जा रहा था।
सचिवालय स्थित घंटा घर 1917 में बना था। न्यूजीलैंड के जोसेफ फियरिस मनी की देखरेख में इसका निर्माण किया गया था। तब टावर की ऊंचाई 198 फीट थी। 1934 में बिहार में भूकंप आने पर यह क्षतिग्रस्त हो गया तथा इसकी ऊंचाई 184 फीट हो गई।
Bihar Weather: मौसम विभाग ने रविवार को पटना में ठनका और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का भी पूर्वानुमान है। शनिवार को सूरज की तल्ख तेवर के कारण अधिकतम तापमान में 1.1 और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।