पेट्रोल से दौड़ने वाले एक्टिवा को इलेक्ट्रिक में कर दिया कन्वर्ट, सिंगल चार्ज पर 120Km रेंज; खर्च हुए इतने रुपए
- होंडा अपना सबसे पॉपुलर और देश की नंबर-1 स्कूटर एक्टिवा का इलेक्ट्रिक मॉडल यानी एक्टिवा इलेक्ट्रिक कल यानी 27 नवंबर को लॉन्च करने वाली है। ये ई-स्कूटर स्वैपेबल बैटरी के साथ आएगा।

होंडा अपना सबसे पॉपुलर और देश की नंबर-1 स्कूटर एक्टिवा का इलेक्ट्रिक मॉडल यानी एक्टिवा इलेक्ट्रिक कल यानी 27 नवंबर को लॉन्च करने वाली है। ये ई-स्कूटर स्वैपेबल बैटरी के साथ आएगा। हालांकि, इसकी लॉन्च से पहले एक एक्टिवा ICE मॉडल के फोटो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। दरअसल, एक्टिवा पेट्रोल मॉडल को इलेक्ट्रिक स्कूटर में कन्वर्ट किया गया है। दरअसल. इस स्कूटर को Diy Tech.in telugu ने इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट किया था। कहने को ये वीडियो सालभर पुराना है, लेकिन इन दिनों फिर से ट्रेंड कर रहा है।
चैनल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ओला के पुराने स्कूटर को इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट करने के लिए लगभग 1 लाख रुपए का खर्चा आया। इसमें 2.88 kWh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है,जो सिंगल चार्ज पर 120Km की दमदार रेंज देती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 55 kmph तक है। हालांकि, इसके अपोजिट कंपनी जो एक्टिवा इलेक्ट्रिक लॉन्च करने वाली है उसमें डुअल रिमूवेबल बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए बेंगलुरु में अपना बैटरी स्वैपिंग स्टेशन भी लगा दिया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 21.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 22.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 8 - 15.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.9 - 20.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700
₹ 13.99 - 26.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 7.51 - 13.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
27 नवंबर को लॉन्च होगा एक्टिवा इलेक्ट्रिक
होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक लॉन्च होने में अब एक रात ही बाकी है। कंपनी इसे 27 नवंबर को लॉन्च करने वाली है। ये होंडा का पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके टीजर से कुछ अहम खुलासे कर दिए हैं। ये भी तय हो गया है कि इसमें स्वैपेबल बैटरी सिस्टम मिलेगा। यानी आप की इस बैटरी को निकालकर आसानी से घर, ऑफिस या कही भी चार्ज कर पाएंगे। इतना ही नहीं, इसे कंपनी की बैटरी स्वैपिंग स्टेशन से स्वैप भी कर पाएंगे। कंपनी ने इसकी शुरुआत बेंगलुरू से कर दी है।
बैटरी स्वैपिंग स्टेशन का फायदा ये होगा कि बैटरी डिस्चार्ज होने पर इसे स्वैप करके एक्टिवा इलेक्ट्रिक को नॉनस्टॉप कितने भी किलोमीटर तक दौड़ा पाएंगे। कंपनी ने इसका एक नया टीजर भी जारी किया है जिसमें स्कूटर के अंदर चार्जिंग सॉकेट को लगाकर दिखाया जा रहा है। इससे ये भी साफ होता है कि इन बैटरी को स्कूटर में फिक्स करके भी चार्ज किया जा सकेगा। या फिर, कंपनी फिक्स बैटरी के साथ भी स्कूटर को लॉन्च कर सकती है। खास बात ये है कि इसका चार्जिंग सॉकेट काफी कॉम्पैक्ट नजर आ रहा है। धूल और पानी से बचाने के लिए एक सुरक्षित फ्लैप भी दिख रहा है।
CUV e इलेक्ट्रिक स्कूटर से मिलेंगे कई फीचर्स
एक्टिवा EV के कई एलिमेंट कंपनी अपने CUV e इलेक्ट्रिक स्कूटर से ले सकती है। जिसे होंडा ने 2024 EICMA शो में ऑफिशियली पेश किया था। CUV e इलेक्ट्रिक स्कूटर कॉन्सेप्ट को कंपनी 2023 टोक्यो मोटर शो में दिखा चुकी है। एक्टिवा इलेक्ट्रिक इसकी तरह हो सकता है। होंडा ने एक्टिवा इलेक्ट्रिक के कुछ टीजर शेयर किए हैं। इसका डिजाइन और मैकेनिज्म एक्टिवा इलेक्ट्रिक CUV e पर बेस्ड होने की उम्मीद है। एक्टिवा टीजर में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ ही हेडलाइट डिजाइन और सीट का आकार CUV e से काफी मिलता-जुलता दिखा रहा है।
CUV e तीन कलर ऑप्शन में आता है। इसमें पर्ल जुबली व्हाइट, मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक और प्रीमियम सिल्वर मेटैलिक शामिल है। इसका डिजाइन मॉडर्न एलिमेंट के साथ स्कूटर सिल्हूट को बरकरार रखता है, जिसमें स्कल्प्टेड बॉडी पैनल और एक स्मूथ फिनिश शामिल है। स्कूटर में आगे की तरफ एप्रन-माउंटेड हेडलैंप और पीछे की तरफ स्लीक टेल लैंप बार है, जिसे फोल्डेबल पिलियन फुटरेस्ट से लिया गया है।
राइडर्स को डुअल TFT डिस्प्ले ऑप्शन पसंद आएंगे। इसमें 5-इंच या 7-इंच स्क्रीन मिल सकती है। जिसमें बड़ा वर्जन Honda RoadSync Duo के माध्यम से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। यह सिस्टम कॉल और नेविगेशन के लिए ब्लूटूथ पेयरिंग के साथ-साथ म्यूजिक कंट्रोल को आसान बनाता है। अन्य फीचर्स में USB-C चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट और रियर दोनों तरफ 12-इंच के एलॉय व्हील शामिल हैं।
CUV e की सीट की ऊंचाई 765 mm, व्हीलबेस 1,311 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 270 mm है। इसका वजन 118 किलोग्राम है। ये शहर में ट्रैवल करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसमें एक रिवर्स मोड भी मिलता है, जो तंग गलियों में गाड़ी को पीछे करने में आसान बना देता है। Honda CUV e तीन राइडिंग मोड स्टैंडर्ड, स्पोर्ट और इकॉन मिलते हैं। जिससे राइडर अपने एक्सपीरियंस को कस्टमाइज कर सकते हैं।
ये रिमूवेबल 1.3 kWh बैटरी पैक द्वारा ऑपरेट होता है। जिससे स्कूटर 6 kW तक की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा तक है। फुल चार्ज पर ये 70KM तक की रेंज प्रदान करता है। प्रत्येक बैटरी को लगभग 3 घंटे में 0 से 75% तक चार्ज कर सकते हैं। एक्टिवा EV में MRF टायर मिलेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।