मात्र ₹60,118 में आया हीरो की इस माइलेज बाइक का नया अवतार, कंपनी ने किए कई बड़े अपडेट्स; जानिए क्या है खास
हीरो (Hero) ने HF100 बाइक का OBD-2B मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत सिर्फ 60,118 रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसमें कई बड़े अपडेट्स किए हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी लोकप्रिय बाइक HF100 को अब OBD-2B नॉर्म्स के अनुसार अपडेट कर दिया है। इस नए अपडेट के साथ बाइक की कीमत में थोड़ा इजाफा हुआ है। अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 60,118 रुपये तय की गई है, जो पहले से 1,100 ज्यादा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hero HF 100
₹ 60,118 से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hero HF Deluxe
₹ 59,998 - 69,268

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Shine 100
₹ 68,767

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Platina 100
₹ 68,685

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Sport
₹ 59,881 - 71,785

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Radeon
₹ 59,880 - 81,924

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्या है OBD-2B अपडेट?
OBD-2B (On-Board Diagnostics 2B) एक नया सरकारी नियम है, जिसमें बाइकों को ज्यादा कड़े एमिशन नॉर्म्स का पालन करना पड़ता है। इससे गाड़ियां न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल बनती हैं, बल्कि उनकी परफॉर्मेंस पर भी नजर रखी जा सकती है।
Hero HF100: क्या है खास?
इसमें मिलने वाले इंजन की बात करें तो HF100 में 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर वाला भरोसेमंद इंजन मिलता है, जो 8.02hp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
अन्य मॉडल्स से समान इंजन
यह वही इंजन है, जो नए पैसन प्लस (Passion Plus) और स्प्लेंडर प्लस (Splendor Plus) में भी इस्तेमाल हो रहा है।
कीमत में मामूली बढ़ोतरी
जहां HF100 की कीमत में सिर्फ 1,100 का इजाफा हुआ है, वहीं पैसन प्लस (Passion Plus) और स्प्लेंडर प्लस (Splendor Plus) की कीमतों में 1,750 तक का अंतर आया है। यानी HF100 अब भी एक किफायती विकल्प बना हुआ है।
कलर ऑप्शन्स
हीरो HF100 अब भी दो शानदार कलर ऑप्शन्स मिलते हैं। इसमें ब्लैक विद ब्लू ग्राफिक्स और ब्लैक विद रेड ग्राफिक्स दिए गए हैं। इनकी डिजाइन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
OBD-2B अपडेट के अलावा बाइक में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसका वही सिंपल, मजबूत और भरोसेमंद डिजाइन बरकरार रखा गया है, जो हमेशा से इसे ग्रामीण और शहरी ग्राहकों के बीच फेवरेट बनाता आया है।
अगर आप एक किफायती, कम मेंटेनेंस वाली और भरोसेमंद बाइक ढूंढ रहे हैं, तो नई हीरो HF100 OBD-2B वर्जन आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।