विदेशी बाजार में हिट मारुति की ये कार भारत में फेल, 1 लाख का कैश डिस्काउंट फिर भी 385 यूनिट बिकीं
- मारुति सुजुकी इंडिया की ऑफरोडिंग जिम्नी SUV ने जापानी बाजार में धूम मचा दी है। इस मेड-इन-इंडिया SUV पर जापान में 3.5 साल तक की वेटिंग पहुंच चुकी है। हालांकि, भारतीय बाजार के लिए इसकी सेल्स के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

मारुति सुजुकी इंडिया की ऑफरोडिंग जिम्नी SUV ने जापानी बाजार में धूम मचा दी है। इस मेड-इन-इंडिया SUV पर जापान में 3.5 साल तक की वेटिंग पहुंच चुकी है। हालांकि, भारतीय बाजार के लिए इसकी सेल्स के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। दरअसल, देसी बाजार में इसकी सेल्स बुरी तरह डाउन है। मारुति के 17 मॉडल में ये पिछले महीने यानी फरवरी में दूसरी सबसे कम बिकने वाली कार रही। जिम्नी की 385 यूनिट बिकीं। वहीं, इनविक्टो की 380 यूनिट बिकीं। जिम्नी मारुति की ऐसी कार भी है जिस पर कंपनी तगड़ा डिस्काउंट भी देती है। इस महीने कंपनी इस पर 1 लाख का कैश डिस्काउंट दे रही है।
मारुति जिम्नी सेल्स फरवरी 2025 | |
महीना | यूनिट |
सितंबर 2024 | 599 |
अक्टूब 2024 | 1,211 |
नवंबर 2024 | 988 |
दिसंबर 2024 | 1,100 |
जनवरी 2025 | 163 |
फरवरी 2025 | 385 |
मारुति जिम्नी की सेल्स की बात करें तो सितंबर 2024 में इसकी 599 यूनिट, अक्टूब 2024 में इसकी 1,211 यूनिट, नवंबर 2024 में इसकी 988 यूनिट, दिसंबर 2024 में इसकी 1,100 यूनिट, जनवरी 2025 में इसकी 163 यूनिट और फरवरी 2025 में इसकी 385 यूनिट बिकीं। यानी पिछले 6 महीने के दौरान फरवरी में इसकी दूसरी सबसे कम सेल है। जबकि, जनवरी में इसकी सबसे कम 163 यूनिट बिकी थीं।
जिम्नी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
जिम्नी में 1.5-लीटर फोर-सिलेंडर K15B माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया है, जो 105 hp का अधिकतम पावर आउटपुट और 134 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसे 5-स्पीड MT या 4-स्पीड AT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, वॉशर के साथ फ्रंट और रियर वाइपर, डे और नाइट IRVM, पिंच गार्ड के साथ ड्राइवर-साइड पावर विंडो ऑटो अप/डाउन, रिक्लाइनेबल फ्रंट सीटें, माउंटेड कंट्रोल के साथ मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, TFT कलर डिस्प्ले, फ्रंट और रियर सीट एडजस्टेबल हेडरेस्ट, फ्रंट और रियर वेल्डेड टो हुक जैसे फीचर्स दिए हैं।
इसमें स्टील व्हील, ड्रिप रेल और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 7-इंच का स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। अल्फा ग्रेड एलॉय व्हील, बॉडी कलर के डोर हैंडल, वॉशर के साथ LED ऑटो हेडलैंप, फॉग लैंप, गहरे हरे रंग का ग्लास, पुश बटन इंजन स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज कंट्रोल, लेदर स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्कमिस सराउंड साउंड भी मिलता है।
सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड डुअल फ्रंट एयरबैग, साइड और कर्टेन एयरबैग, ब्रेक लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल, EBD के साथ एंटी-लॉक ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा, साइड-इफेक्ट डोर बीम, इंजन इम्मोबिलाइजर और थ्री पॉइंट इमरजेंसी लॉकिंग रिट्रैक्टर सीटबेल्ट जैसे फीचर्स दिए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।