Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़list of new district presidents of bjp is ready more than 70 names may be announced soon

भाजपा के नए जिलाध्‍यक्षों की लिस्‍ट रेडी, जल्‍द हो सकता है 70 से अधिक नामों का ऐलान

  • मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी के केंद्रीय चुनाव प्रेक्षक विनोद तावड़े संग बैठक हुई। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष संग चर्चा के बाद जल्द इसे जारी कर दिया जाएगा। इस सूची में 70 से अधिक नाम हो सकते हैं।

Ajay Singh हिन्दुस्तान, विशेष संवाददाता, लखनऊWed, 12 Feb 2025 01:40 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा के नए जिलाध्‍यक्षों की लिस्‍ट रेडी, जल्‍द हो सकता है 70 से अधिक नामों का ऐलान

BJP District Presidents: भाजपा के जिलाध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची फाइनल हो चुकी है। इसे अंतिम रूप देने से पहले सोमवार शाम मुख्यमंत्री आवास में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश चुनाव समिति द्वारा तैयार सूची पर चर्चा हुई। उसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह जिलाध्यक्षों के नाम वाली सूची लेकर दिल्ली रवाना हो गए।

मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी के केंद्रीय चुनाव प्रेक्षक विनोद तावड़े संग बैठक हुई। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष संग चर्चा के बाद जल्द इसे जारी कर दिया जाएगा। संगठनात्‍मक दृष्‍टि‍ से भाजपा ने प्रदेश को 98 जिलों में बांट रखा है। इस सूची में 70 से अधिक नाम हो सकते हैं। अलग-अलग कारणों से कुछ जिलों में चुनाव प्रकिया नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें:टेंट से भव्‍य मंदिर तक रामलला की सेवा, माघी पूर्णिमा पर परलोक गए सत्येंद्र दास

भाजपा में इन दिनों संगठन पर्व चल रहा है। कई राज्यों में प्रदेश इकाई का गठन भी हो चुका है। मगर यूपी में अभी जिलाध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। तय कार्यक्रम के हिसाब से तो यह 15 से 20 जनवरी के बीच ही पूरी होनी थी। मगर दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते पार्टी ने अघोषित रूप से यूपी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव टाल दिया था।

मुख्यमंत्री के आवास पर सोमवार शाम बैठक हुई। प्रदेश के चुनाव अधिकारी डा. महेंद्रनाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर चर्चा की। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी इस बैठक से पूर्व ही दिल्ली रवाना हो गए थे। प्रदेश चुनाव अधिकारी और संगठन महामंत्री भी दिल्ली पहुंच गए। मंगलवार को सुनील तावड़े संग सूची को लेकर बैठक होने की खबर है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से भी सूची पर बुधवार को चर्चा होने की संभावना है। वहां से हरी झंडी मिलते ही सूची जारी हो जाएगी। माना जा रहा है कि अगले दो दिन में सूची कभी भी जारी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:राममंदिर के मुख्‍य पुजारी आचार्य सत्‍येंद्र दास का निधन, PGI में ली अंतिम सांस

सूची में हो सकते हैं 70 से अधिक नाम

भाजपा ने प्रदेश को संगठनात्मक दृष्टि से 98 जिलों में बांट रखा है। कुछ जिलों में जिलाध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया अलग-अलग कारणों से नहीं हो पाई है। अभी 70 से अधिक नाम घोषित हो सकते हैं। मौजूदा अध्यक्षों में से दो बार जिलाध्यक्ष रह चुके लोगों को तीसरा मौका नहीं मिलेगा। सूची में करीब आधा दर्जन महिलाओं को भी समायोजित किए जाने की खबर है। इसके अलावा 2023 में पहली बार जिलाध्यक्ष बनने वालों में से तमाम चेहरों को दोबारा मौका भी मिलने जा रहा है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें