Improved Drinking Water Facilities in Badaun During Heat Wave शहर के चौराहों पर मिलेगा ठंडा पानी, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsImproved Drinking Water Facilities in Badaun During Heat Wave

शहर के चौराहों पर मिलेगा ठंडा पानी

Badaun News - बदायूं में गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या को हल करने के लिए नगर पालिका ने सार्वजनिक स्थलों और चौराहों पर पानी के टैंकर लगाने का निर्णय लिया है। ठंडा पानी पीने और हाथ-मुंह धोने की सुविधा मिलेगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंThu, 15 May 2025 05:16 PM
share Share
Follow Us on
शहर के चौराहों पर मिलेगा ठंडा पानी

बदायूं। गर्मी के मौसम में हर कोई व्याकुल हो रहा है। शहर की सड़कों पर पीने के लिए पानी इधर-उधर तलाशते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सार्वजनिक स्थलों और चौराहों पर पानी टैंकर के साथ भरा हुआ मिलेगा। ठंडा पानी पीने के योग्य होगा और उससे हाथ मुंह भी धो सकेगा। प्यास लगने पर दुकान से पानी खरीदकर पीने का झंझट खत्म हो जायेगा। चेयरमैन फात्मा रजा व प्रभारी ईओ व सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल ने कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही शहर के सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर पानी के टैंकर नगर पालिका खड़े करायेगी। इसमें शहर का लावेला चौक, कचहरी, नवादा चौराहा, छह सड़का, नेहरू चौक सहित सार्वजनिक स्थलों पर टैंकर ठंडे पानी से भरकर खड़े किये जायेंगे।

इन पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जायेगी। जिससे पेयजल की बर्वादी न हो और आजमन इसका इस्तेमाल करे। आगामी दिनों में भीषण गर्मी रहेगी। इसके अलर्ट शासन-प्रशासन से मिला है। पक्षियों को रखा जायेगा पानी नगर पालिका की ओर से शहर में जानवरों और पक्षियों के भी पेयजल की व्यवस्था की जायेगी। इसके लिए नगर पालिका की ओर से शहर में जगह-जगह पक्षियों और जानवरों को नांद रखी जायेगी। जिसमें पानी भरा जायेगा और पेयजल की व्यवस्था की जायेगी। भीषण गर्मी के दौरान पानी के लिए पशु-पक्षी न तो भटक सकेंगे और नहीं परेशान होंगे। गर्मी के मौसम को देखते हुए शहर में पेयजल की व्यवस्था को बेहतर किया जायेगा। सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर पानी के टैंकरों को खड़ा करेंगे। जिससे बाजार और चौराहों पर पानी किल्लत न रहे। ठंडे पानी को उपलब्ध कराये जायेगा। लोग पानी पी सकेंगे और हाथ-मुंह को धुल सकेंगे। सुरेश कुमार सिंह पाल, सिटी मजिस्ट्रेट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।