पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर ट्रेन का समय बदला
पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर ट्रेन का समय बदला पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर ट्रेन का समय बदला पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर ट्रेन का समय बदला

पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर ट्रेन का समय बदला अब 55 मिनट पहले पहुंचेगी राजगीर, यात्रियों को मिलेगी राहत राजगीर, निज संवाददाता। पटना और राजगीर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 03202 पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर स्पेशल अब पहले की तुलना में 55 मिनट जल्दी राजगीर पहुंचेगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यह बदलाव यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। नई समय-सारणी के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन पटना से शाम 8.55 बजे खुलेगी और बीच में राजेन्द्रनगर, पटना सिटी, फतुहा, खुसरुपुर, बख्तियारपुर, हरनौत, बिहारशरीफ, पावापुरी रोड व नालंदा होते हुए रात 11 बजे राजगीर पहुंचेगी।
पहले यह ट्रेन रात 11:55 बजे राजगीर पहुंचती थी। समय में इस बदलाव से राजगीर आने-जाने वाले यात्रियों को लगभग एक घंटे की बचत होगी। यह ट्रेन नालंदा व आसपास के कई स्टेशनों के यात्रियों के लिए खास उपयोगी मानी जाती है, जिससे पर्यटन व स्थानीय यात्रा को बढ़ावा मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।