मप्र सरकार के मंत्री का कांग्रेसियों ने पुतला फूंका
Balia News - मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अमर्यादित बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में पुतला फूंका गया।...

बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा देश की बेटी तथा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अमर्यादित बयान के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर मंत्री का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ हमारी बहन कर्नल सोफिया ने अपनी जान की परवाह किए बिना आतंकवादी अड्डों को नेस्तनाबूद किया। वहीं भाजपा के मंत्री सेना का मनोबल गिराने के लिए अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। भाजपा नेता का बयान और इधर बलिया में भाजपा नेता के वायरल वीडियो ने भाजपा के चरित्र को उजागर कर दिया है।
उन्होंने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदेश सचिव मसूद अंसारी ने कहा कि कर्नल सोफिया के परिवार का भारतीय सेना में कई दशक का रिश्ता है। भाजपा के लोग हमेशा भारतीय मुस्लिम समाज को अपमानित करने का काम करते हैं। इस दौरान सत्य प्रकाश मुन्ना उपाध्याय, सुशील श्रीवास्तव, राजेन्द्र चौधरी, रामेश्वर तिवारी, विजयानन्द पाण्डेय, उषा सिंह, जैनेन्द्र पांडेय मिन्टू, संतोष चौबे, सागर सिंह राहुल, वीर वहादुर सिंह, अवधेश ठाकुर, शंकर शरण, आरिफ खान, अरुण श्रीवास्तव, अबुल फैज़, यश मिश्र बंटी, आकाश, अशोक कुमार मिश्र, प्रेमशंकर तिवारी, वैभव श्रीवास्तव, शशिकांत मिश्र, दिलीप गौतम आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।