पूर्णिया जिले के बरहकोना गांव में एक युवक ने सड़क पर कट्टा लहराकर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
फुल और हाफ एनकाउंटर के लिए देश भर में चर्चित उत्तर प्रदेश पुलिस का असर पड़ोस के बिहार में भी दिखने लगा है। साल 2025 के तीन महीने बीते भी नहीं हैं और मुठभेड़ में पांच क्रिमिनल मारे जा चुके हैं।
एनकाउंटर में मारा गया चुनमुन झा पूर्णिया में अपने पुजारी दादा के घर में रहकर चोरी-छिपे अपराध का ट्रेनिंग सेंटर चलाता था। लोजपा नेता के मर्डर के बाद वह अररिया भाग गया था।
पूर्णिया जिले के भवानीपुर में एक 14 साल के लड़के ने अपने पड़ोस में रहने वाले 8 साल के बच्चे से अप्राकृतिक यौनाचार किया। आरोपी किशोर मौके से भाग निकला। पीड़ित बच्चे की हालत नाजुक है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पूर्णिया जिले के जलालगढ़ में एक शख्स ने अपनी दूसरी बीवी की हत्या कर दी। आरोपी पति घर से फरार है। वह अपनी पहली बीवी के मर्डर केस में जेल भी जा चुका है। उसकी तीसरी बीवी घर छोड़कर मायके चली गई है।
पूर्णिया जिले के बैसा के एक गांव में रहने वाली बुधवार को अपने तीन बच्चों के साथ फांसी के फंदे पर लटके मिली। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत होने से सनसनी फैल गई।
पूर्णिया के तनिष्क शोरूम में दो महीने पहले 3 करोड़ की ज्वेलरी लूट मामले में आईजी शिवदीप लांडे ने पूरे पुलिस थाने को सस्पेंड करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस लूट में अभी तक पुलिस ने सिर्फ एक अंगूठी बरामद की है और मास्टरमाइंड गिरफ्त से बाहर है।
पिछले महीने पुलिस को पूर्णिया जिले के मरंगा में एक महिला की लाश मिली थी। उसकी पहचान सुपौल जिले की प्रियंका देवी के रूप में हुई। जांच में पता चला कि महिला के पति, भाई समेत अन्य घर वालों ने ही उसकी हत्या कर दी। वह अपने देवर के साथ भाग गई थी।
पूर्णिया के होटल में अररिया की युवती ने सुसाइड कर लिया। पंखे से झूलता हुआ शव मिला है। सुसाइड नोट में बदनामी की बात लिखी है। सीसीटीवी में एक युवक भी दिखा है। जिसकी पहचान कर ली गई है। और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पूर्णिया जिले के कसबा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अवधेश राय की हत्या उनके पड़ोसी राहुल यादव ने ही की। राहुल ने अवधेश को घर के बाहर पीछे से सिर पर गोली मारी। सीसीटीवी वीडियो से आरोपी की पहचान हुई है।