Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Woman shot dead by family after she ran away with her Devar leaving two children behind

देवर के साथ भाग गई थी दो बच्चों की मां, घर वालों ने गोली मारकर कर दी हत्या

पिछले महीने पुलिस को पूर्णिया जिले के मरंगा में एक महिला की लाश मिली थी। उसकी पहचान सुपौल जिले की प्रियंका देवी के रूप में हुई। जांच में पता चला कि महिला के पति, भाई समेत अन्य घर वालों ने ही उसकी हत्या कर दी। वह अपने देवर के साथ भाग गई थी।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पूर्णियाFri, 13 Sep 2024 06:58 AM
share Share

बिहार के पूर्णिया जिले के मरंगा में एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर अपने चचेरे देवर के साथ भाग गई। इससे गुस्साए परिजन ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात पिछले महीने की है, पुलिस ने गुरुवार को इसका खुलासा कर दिया। बीते 13 अगस्त को मरंगा के गंगौली में खिरहरी चौक के पास महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस जांच में यह मामला हॉरर किलिंग का निकला।

महिला की पहचान के लिए पुलिस ने शव के फोटो को नजदीकी एवं दूरस्थ थानों को भेजा। घटना के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और सूचनाएं इकट्ठा की गई। इसके बाद पता चला कि महिला सुपौल जिले के मरौना थाना निवासी कुआटोल निवासी सुरेंद्र यादव की पत्नी प्रियंका देवी थी।

ये भी पढ़े:यह हॉरर किलिंग, कैसा समाज बना रहे हैं हम; मुजफ्फरपुर कांड पर आईजी ने उठाए सवाल

सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार के अनुसार पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के नंदोसी को गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस को बताया कि प्रियंका देवी अपने दो बच्चों को घर पर छोड़कर चचेरे देवर के साथ दिल्ली चली गई थी। यह बात घर वालों और सगे-संबंधियों को नागवार गुजरी। इस बीच वह परिजन के हाथ लग गई। परिवार वाले महिला को एक स्कॉर्पियो कार से मरंगा ले कर आए। फिर गले में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी बाबू साहेब ने बताया कि इस हत्याकाडं में महिला का पति सुरेंद्र यादव, महिला का भाई रंगत कुमार समेत गांव के तीन अन्य लोग भी शामिल रहे। पुलिस पूछताछ में सामने आए तथ्यों की गहनता से जांच में जुटी है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें