International Dance Day Meerut s Dance Stars Shine with Inspiring Journeys अंतरराष्ट्रीय डांस दिवस पर विशेष : मेरठ के डांस दीवानों का दूर दूर तक जलवा, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsInternational Dance Day Meerut s Dance Stars Shine with Inspiring Journeys

अंतरराष्ट्रीय डांस दिवस पर विशेष : मेरठ के डांस दीवानों का दूर दूर तक जलवा

Meerut News - मेरठ के डांसिंग जुनून ने अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर चार चांद लगा दिए हैं। 66 वर्षीय माधुरी मिश्रा ने उम्र की बाधा को पार करते हुए दूसरों को डांस सिखाया है। सौम्या और आद्या भगत ने यूट्यूब पर अपनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 29 April 2025 05:16 AM
share Share
Follow Us on
अंतरराष्ट्रीय डांस दिवस पर विशेष : मेरठ के डांस दीवानों का दूर दूर तक जलवा

मेरठ। वरिष्ठ संवाददाता नृत्य कला और अभिव्यक्ति का रूप है। मनोरंजन, संस्कृति और भावनाओं का सशक्त माध्यम है। आज अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर मेरठ का डांसिंग जुनून हर मंच पर अपने रंग बिखेर रहा है। मेरठ के डांस के सितारे हर शैली के नृत्य में देश दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं।

66 साल की माधुरी की प्रेरणादायक यात्रा

मेरठ निवासी 66 वर्षीय माधुरी मिश्रा, डांस की दुनिया में मिसाल बन चुकी हैं। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि टीवी देखकर डांस सीखने वाली महिला एक दिन दूसरों को डांस सिखाएगी। माधुरी ने डांस के प्रति अपनी लगन को कभी भी उम्र के आड़े नहीं आने दिया। आज वह न केवल खुद डांस करती हैं, बल्कि अपने जैसे अन्य और अपने से भी अधिक उम्र की महिलाओं को डांस सिखा रही हैं। वह टीवी पर सुपर मॉम, डांस इंडिया डांस के मंच पर प्रस्तुति दे चुकी हैं।

फोटो सौम्या व आद्दया भगत

यू ट्यूब पर चमक रही हैं सौम्या और आद्या भगत

अभिनव नृत्यशाला से डांस सीखने के बाद मेरठ की सौम्या और आद्दया भगत ने डांस की दुनिया में अलग पहचान बनाई है। अपने डांस वीडियो से वह सुर्खियां बटोर चुकी हैं और आज यूट्यूब पर छाई हुई हैं। दोनों के वीडियो लाखों लोगों द्वारा देखे जाते हैं। दोनों ने डांस के क्षेत्र में अपनी मेहनत से साबित कर दिया है कि डिजिटल दौर में हर किसी के पास अपनी कला को दुनिया तक पहुंचाने का अवसर है। आद्या भगत के 9.6 मिलियन फॉलोवर हैं। दोनों ही ऑनलाइन डांस क्लासेज लेती हैं।

फोटो काशवी

काशवी ने डांस दीवाने से बनाई अलग पहचान

रियल्टी शो डांस दीवाने सीजन चार में मेरठ में मोती प्रयाग कॉलोनी निवासी काशवी ने अपनी खास जगह बनाई। शो में वह फाइनल में पहुंचीं। निर्णायक के तौर पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी ने उनकी प्रस्तुति देख प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया था। माधुरी दीक्षित ने उन्हें कई बार पुरस्कृत किया। काशवी संगीत नाटय एकेडमी में स्टेट स्तर पर भी जा चुकी है और उज्जैन में गीता महोत्सव में कुमार शर्मा के ग्रुप में कथक की प्रस्तुति दी। मेरठ में संगीतायन से कथक की शिक्षा ले रही हैं। वह कक्षा छह में दीवान पब्लिक स्कूल में पढ़ रही हैं।

फोटो अवनी

जल्द देखने को मिलेगी अवनी की डांस सीरिज

बीट्स ऑफ डांस से नृत्य सीखने के बाद मेरठ की अवनी डांस के कई बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हैं। अपनी वेब सीरीज की शूटिंग भी कर रही हैं। अवनी का कहना है डांस सिर्फ शारीरिक गतिविधि नहीं है, बल्कि यह एक भाषा है जो हर किसी से जुड़ सकती है। उनकी वेब सीरीज में डांस को नई दिशा दी गई है।

फोटो

मुंबई में कथक सिखा रहीं मेरठ की शिल्पी

मेरठ निवासी शिल्पी कथक की दुनिया में काफी अनुभवी हैं। वह मुंबई में बच्चों को कथक सिखाती हैं और कई बड़े मंच पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। उनका जीवन कथक में बस गया है। शिल्पी की कोरियोग्राफी ने उन्हें वहां अलग मुकाम दिलाया है। मेरठ में जब वह आती हैं तो निशुल्क कथक सिखाती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।