दिल्ली में फिर आंधी और बारिश के आसार, IMD ने 16 मई तक जारी किया अपडेट
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 12 मई को तेज हवा और गरज के साथ आंधी आ सकती है। बारिश के भी आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।

दिल्ली में एक बार फिर बारिश और आंधी तूफान की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अनुमान में दिल्ली में आज आंधी के साथ बारिश के आसार जताए हैं। हालांकि इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 12 मई को तेज हवा और गरज के साथ आंधी आ सकती है। बारिश के भी आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।
इसके बाद दो दिन यानी 13 और 14 मई बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। इन दोनों ही दिन दिन के समय तेज सतही हवाएं चल सकती है। इस दौरान तापमान भी बढ़ सकता है। 13 मई को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 39 और 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है वहीं 14 मई को ये 41 और 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 15 मई को भी तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।
आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में 16 मई को एक बार फिर बारिश और आंधी की आशंका जताई है। हालांकि तापमान में कोई बदलवा नहीं आए। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 17 और 18 मई को आसमान में बादल छाए रहने के आसार है। वहीं अधिकतम तापमान में केवल एक डिग्री की कमी आ सकती है। दोनों ही दिन ये 40 डिग्री रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 27 और 28 डिग्री रह सकती है।