What did Shinde say on Turkiye boycott why did Gravy remove the army chiefs read top 5 तुर्किए बायकॉट पर क्या बोले शिंदे, पुतिन ने क्यों हटाया सेना प्रमुख; पढ़ें टॉप 5, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsWhat did Shinde say on Turkiye boycott why did Gravy remove the army chiefs read top 5

तुर्किए बायकॉट पर क्या बोले शिंदे, पुतिन ने क्यों हटाया सेना प्रमुख; पढ़ें टॉप 5

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो भी देश पाकिस्तान का समर्थन करेगा, उसका बहिष्कार किया जाएगा। पढ़ें देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 16 May 2025 07:00 PM
share Share
Follow Us on
तुर्किए बायकॉट पर क्या बोले शिंदे, पुतिन ने क्यों हटाया सेना प्रमुख; पढ़ें टॉप 5

पाकिस्तान का जो भी समर्थन करेगा, उसका बहिष्कार होगा; तुर्किए बायकॉट पर बोले शिंदे

तुर्किए ने हाल के भारत-पाकिस्तान तनाव में पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया, जिसे लेकर भारत में नाराजगी फैल गई। भारतीयों की ओर से तुर्किए का बड़े पैमाने पर बहिष्कार हो रहा है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जो भी देश पाकिस्तान का समर्थन करेगा, उसका बहिष्कार किया जाएगा। शुक्रवार को ठाणे में उन्होंने कहा, 'तुर्किए ने पाकिस्तान का सपोर्ट किया है जिसे लेकर देशवासी काफी नाराज हैं। इसलिए उनका बहिष्कार किया जा रहा है। तुर्की का सेब या कोई दूसरा सामान हो, उसकी खरीदारी नहीं होगी। हमारे यहां उसका विरोध किया जाएगा। हमारे विधायक ने इसे लेकर एक पत्र सौंपा है जिसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। इस तरह जो कोई भी पाकिस्तान को सपोर्ट करेगा, हम उसका बहिष्कार करेंगे।' उन्होंने यह भी कहा कि माफी मांगने से कुछ नहीं होगा, उसे बराबर सबक सिखाया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

तुर्किए में शांति की बात, रूस में हटाए गए सेना प्रमुख; पुतिन के इस कदम के मायने क्या?

तुर्किए में रूस-यूक्रेन शांति को लेकर कवायद जारी है इसी बीच रूस से एक अहम खबर सामने आ रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने अपनी थलसेना के प्रमुख जनरल ओलेग साल्यूकोव को हटा दिया है। इस घटनाक्रम ने कूटनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है, क्योंकि यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब दुनिया पुतिन की शांति की नीयत को परख रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

लालू परिवार को तोड़ने की ताक में भाजपा, जीवेश बोले- तेज प्रताप को लड़ना ही होगा

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को अंदर और बाहर से घेरने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। जंगलराज और भ्रष्टाचार जैसे राजनीतिक मुद्दे लालू परिवार के खिलाफ भाजपा और एनडीए के सदाबहार हथियार हैं लेकिन भाजपा के नेता अब उनके बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को लड़ाने की ताक में हैं। नीतीश कुमार सरकार में भाजपा कोटे से दोबारा मंत्री बने जीवेश मिश्रा ने परिवार की परंपरा का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि लालू यादव के परिवार ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को धोखा दिया। याद दिला दें कि तेज प्रताप खुद को कृष्ण और तेजस्वी यादव को अर्जुन बताते रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

एकता कपूर ने फाइनल कर ली नागिन 7 की कास्ट? लोगों ने लिया चाहता पांडे का नाम

एकता कपूर के सीरियल नागिन के सीजन 7 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब सीरियल के फैंस को एकता कपूर ने सीरियल को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एकता कपूर अपनी टीम के साथ बैठी नजर आ रही हैं। एकता बता रही हैं कि वो सीरियल को लेकर रीसर्च कर रही हैं। वहीं, वो अपनी टीम के साथ हंसी-मजाक करती नजर आ रही हैं। एकता की इस वीडियो पर बहुत से यूजर्स ने उनसे चाहत पांडे को कास्ट करने को कहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

स्टार्क के बाद अब फाफ डु प्लेसिस, IPL के अहम मोड़ पर दिल्ली कैपिटल्स को डबल झटका

शनिवार से आईपीएल 2025 का बाकी हिस्सा शुरू हो रहा है। इस बीच पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर मौजूद दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका लगा है। मिचेल स्टार्क के बाद अब फाफ डु प्लेसिस भी इस दौरान नहीं दिखेंगे। डु प्लेसिस ने आईपीएल के बाकी हिस्से के लिए नहीं लौटने का फैसला किया है। पहलगाम आतंकी हमले और उसके जवाब में भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान के साथ तनाव के मद्देनजर 9 मई को आईपीएल को स्थगित कर दिया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर