Hindi Newsएनसीआर न्यूज़ahankar ishwar ka bhojan hai kumar vishwas take a jibe on arvind kejriwal aap defeat in delhi

तीन साल पुरानी बात याद दिला कुमार विश्वास का अरविंद केजरीवाल पर तंज, देखें Video

Delhi Chunav: दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के लिए मतगणना जारी है। अबतक की मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है। ऐसे में कभी आप पार्टी संस्थापक सदस्य रहे कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है।

Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 8 Feb 2025 02:03 PM
share Share
Follow Us on
तीन साल पुरानी बात याद दिला कुमार विश्वास का अरविंद केजरीवाल पर तंज, देखें Video

Delhi Chunav: दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के लिए मतगणना जारी है। अबतक की मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि नतीजे बदल सकते हैं। पार्टी के समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में कभी आप पार्टी संस्थापक सदस्य रहे कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्होंने 2022 के अपने एक वीडियो को रीपोस्ट किया है। एक्स पर इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- ‘अहंकार ईश्वर का भोजन है।’

वीडियो में कुमार विश्वास कहते हैं, 'सिद्धियो के मद में खुद को इतना शक्तिशाली मत समझो कि जिन्होंने हमें सिद्धियां दी हैं, उन्हीं को आप आंखें दिखाने लगो। याद रखिएगा आपकी प्रत्येक सफलता के पीछे ऐसे-ऐसे असंख्य लोग हैं जिनकी चुपचाप और अदृश्य शुभकामनाओं के कारण आप इस विजय रथ पर सवार हुए हैं। तब भी आपको यह लगने लगे कि आपने यह ऐतिहासिक उपलब्धि स्वयं की बुद्धि, शक्ति के कारण पा ली है तो बस उन लोगों के बारे में सोचिए जिनके सहयोग के बिना आपकी यह यात्रा इतनी आसान न होती।'

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी प्रवेश वर्मा से कुछ समय के लिए बढ़त लेने के बाद 1844 वोटों से पीछे चल रहे हैं। दसवें दौर की मतगणना के अंत में केजरीवाल के वोटों की संख्या 20190 और वर्मा के 22034 वोट थे। रुझानों से पता चला है कि भाजपा दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 पर आगे चल रही है। आप 22 सीटों पर बढ़त बना हुए है। वहीं कांग्रेस की इस बार भी झोली खाली रहने की संभावना है।

पिछले 10 सालों से दिल्ली की राजनीति में आम आदमी पार्टी का दबदबा रहा है, जबकि 1998 से भाजपा सत्ता से बाहर हैं। हालांकि यदि रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं तो दिल्ली में भाजपा की वापसी होती दिख रही है। कांग्रेस, जिसने 1998 से 2013 तक दिल्ली पर शासन किया और फिर से सत्ता में आने की उम्मीद कर रही थी, लगातार तीसरी बार हार की ओर बढ़ रही है। दिल्ली में 5 फरवरी को हुए चुनाव में 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां योग्य मतदाताओं की संख्या 1.55 करोड़ है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें