मैं रेखा गुप्ता.... दिल्ली की ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इन तीन शब्दों के गूंजते ही राजधानी में 'रेखाराज' का आगाज हो गया है। छह मंत्रियों ने भी शपथ ली। भाजपा सरकार के सामने कई चुनौतियां हैं।
दिल्ली में आज से रेखा राज की शुरुआत हो गई है। शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनकर आईं रेखा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने ही मुहर लगाई और बीजेपी ने इसपर हां की। रेखा गुप्ता खुद भी संघ की सच्ची स्वयंसेवक रह चुकी हैं।
Manjinder Sirsa News:दिल्ली में 27 साल बाद फतह हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी गदगद है। रेखा गुप्ता को सीएम बनाने के बाद आज रामलीला ग्राउंड में शपथग्रहण समारोह हुआ। नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इसमें राजौरी गार्डन में भगवा लहराने वाले मनजिंदर सिंह सिरसा भी हैं।
Kapil Mishra News: दिल्ली में सीएम के नाम पर सस्पेंस खत्म होते ही संभावित मंत्रियों की लिस्ट भी सामने आ गई है। नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ आज दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसमें एक नाम करावल नगर विधानसभा सीट से विधायक चुनकर आए कपिल मिश्रा भी हैं।
डीयू की छात्र राजनीति से जुड़ी रहीं रेखा गुप्ता को डुसू चुनाव में तब सचिव चुना गया था, जब अलका लांबा अध्यक्ष बनी थीं। भाजपा की 20 राज्यों में सरकार है और वह पार्टी की अकेली महिला सीएम होंगी। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहीं रेखा को चुनने की कई वजहें हैं और इनमें से एक अरविंद केजरीवाल भी हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के 11 दिन बाद दिल्ली के अगले सीएम का ऐलान हो गया है। बीजेपी ने शालीमार बाग सीट से विजयी रहीं रेखा गुप्ता को दिल्ली की कमान सौंपी है। वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। आइए जानते हैं उनके बारे में।
Delhi New CM: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। रेखा गुप्ता अब दिल्ली के नई मुख्यमंत्री होंगी। कल दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रामलीला मैदान में वह मंत्रियों के साथ शपथ लेंगी।
दिल्ली में आज शाम 7 बजे पता चल जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ के रूप में दो पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। दोनों के पास वो पर्ची है जिसमें सारा सस्पेंस छिपा हुआ है।
दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद से यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है, जिसका जवाब कुछ ही देर में मिलने जा रहा है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की हार के बाद पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के 9 पर्सेंट वोटर्स को 'बेवफा' बताते हुए उन्हें अपनी हार के लिए जिम्मेदार बताया है।