Weekly Numerology : 19 से 25 मई तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक अंकराशि
ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Weekly Numerology Horoscope (साप्ताहिक अंकराशि ) : ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (18-25 मई, 2025) तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा-
मूलांक 1- मूलांक 1 के जातक इस सप्ताह अपनी लाइफ की प्रॉब्लम्स को सुलझाने में सक्षम होंगे। धार्मिक कार्यों में विश्वास बढ़ेगा। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दान-पुण्य के कार्यों में शामिल होंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आप भाग्यशाली बने रहेंगे और जीवन के सभी क्षेत्रों में जीत हासिल होगी। आपको शुभ समाचार भी मिल सकते हैं।
मूलांक 2- इस सप्ताह मूलांक 2 के लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में प्रेम और सद्भाव का माहौल रहेगा। कड़ी मेहनत और लगन का फल मिलेगा। इस वीक कार्यों के बिजी शेड्यूल से आपका स्ट्रेस बढ़ सकता है। आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दूसरों की मदद करेंगे। नई चीजों को एक्सप्लोर करेंगे। कार्यों से धन लाभ के योग बनेंगे। सभी टास्क को चतुराई और समझदारी से हैंडल करें।
मूलांक 3- इस वीक मूलांक 3 के लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। उच्चाधिकारियों से रिश्ते अच्छे होंगे। आपकी सलाह दूसरों के लिए मददगार साबित होगी। महिलाओं के लिए मुश्किल समय साबित हो सकता है। समझदारी और धैर्य के साथ लिए गए फैसले सही साबित होंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। वैवाहिक जीवन में दिक्कतें रहेंगी, जीवनसाथी संग रिश्तों में तकरार बढ़ सकता है। व्यापार में सफलता मिलेगी और घर में सबकुछ अच्छा रहेगा।
मूलांक 4- इस सप्ताह आप अच्छी वर्क प्लानिंग करेंगे। समाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरों के हिंतो के लिए कार्य करेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी और नई पहचान मिलेगी। आप सभी टास्क को बिना किसी विघ्न-बाधा के पूरा कर सकेंगे। घर में शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है। रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात संभव है। शत्रुओं पर जीत हासिल करेंगे, हालांकि थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में लभा होगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 5- यह सप्ताह मूलांक 5 वालों के लिए बेहद शुभ समय साबित होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। करियर में तरक्की करेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। धार्मिक बने रहेंगे और दान-पुण्य के कार्यों में शामिल होंगे। उच्चाधिकारियों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। अपने चतुराई और समझदारी से सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। व्यापार में सफलता मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।
मूलांक 6- मूलांक 6 के जातक अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। मैरिड लाइफ में समझदारी और शांत दिमाग से फैसले लें। इससे रिश्तों में प्यार बना रहेगा। इस वीक आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार की गहरी समझ से धन लाभ के योग बनेंगे। इस सप्ताह आपको गुड न्यूज भी मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और तीर्थयात्रा पर भी जा सकते हैं। इसके साथ ही इस सप्ताह आपको कड़ी मेहनत और लगन से किए कार्यों की प्रशंसा भी मिलेगी।
मूलांक 7- शत्रु एक्टिव रहेंगे, जिससे लाइफ में स्ट्रेस बढ़ सकता है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। मैरिड लाइफ में सुख-शांति और खुशहाली बरकरार रहेगी। जीवन के सुखद पलों का आनंद लेंगे। धार्मिक कार्यों से मन को शांति मिलेगी। यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। इस वीक आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। बड़े-बुजु्र्गों का आशीर्वाद मिलेगा। घर में शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है।
मूलांक 8- इस सप्ताह मूलांक 8 के लोगों का आध्यात्म में मन लगेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। घर में खुशियां आएंगी। भाई-बहनों को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। नौकरी-कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। मन शांत रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। इस सप्ताह यात्रा में ज्यादा टाइम स्पेंड हो सकता है। कार्यों का तनाव बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। मैरिड लाइफ में खुशहाली आएगी, लेकिन रिश्तों में मनमुटाव भी बढ़ सकता है। इसलिए साथी संग क्वालिटी टाइम जरूर स्पेंड करें।
मूलांक 9- राजनीतिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सरकारी तंत्रों से धन लाभ होगा। आपकी सलाह उपयोगी साबित होगी। इस सप्ताह मूलांक 6 वालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात संभव है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऑफिस में अच्छा परफॉर्म करेंगे, लेकिन आपको थकान महसूस हो सकता है। वहीं, मूलांक 6 के कुछ जातकों को व्यापार में सफलता हासिल होगी। अपनी बुरी आदतों को छोड़ने की कोशिश करें। इससे घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।