Hindi Newsऑटो न्यूज़Flex fuel makes star debut at 2025 Bharat Mobility Expo

मार्केट में चुपके से आ गईं ये 3 कार जो पेट्रोल या डीजल से नहीं, बल्कि इस फ्यूल से दौड़ेंगी; पेट्रोल से बहुत सस्ता

  • भारत मोबिलिटी एक्सपो में कुछ गाड़ियां ऐसी भी थीं जो देखने में अपने मौजूदा मॉडल जैसी थीं, लेकिन ये उनसे ज्यादा खास थीं। दरअसल, इन कारों में फ्लेक्स फ्यूल को सपोर्ट करने वाला इंजन दिया है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 25 Jan 2025 01:54 PM
share Share
Follow Us on
मार्केट में चुपके से आ गईं ये 3 कार जो पेट्रोल या डीजल से नहीं, बल्कि इस फ्यूल से दौड़ेंगी; पेट्रोल से बहुत सस्ता

भारत मोबिलिटी एक्सपो में कुछ गाड़ियां ऐसी भी थीं जो देखने में अपने मौजूदा मॉडल जैसी थीं, लेकिन ये उनसे ज्यादा खास थीं। दरअसल, इन कारों में फ्लेक्स फ्यूल को सपोर्ट करने वाला इंजन दिया है। इस इंजन की खास बात ये है कि ये E20 पेट्रोल को सपोर्ट करता है। वहीं, कुछ मॉडल तो 100% इथेनॉल को सपोर्ट करते हैं। इस लिस्ट में हुंडई क्रेटा फ्लेक्स फ्यूल, टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल और महिंद्रा XUV3XO फ्लेक्स शामिल हैं। इनमें से अधिकांश मॉडल कॉन्सेप्ट थे, लेकिन इन्हें जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जाएगा। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

क्या होता है E20 फ्यूल?
एथिल अल्कोहल या इथेनॉल (C2H5OH) एक जैव ईंधन है जो स्वाभाविक रूप से शुगर को फर्मेंटिंग करके बनाया जाता है। भारत ने जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करने के लिए इस बायो फ्यूल को पेट्रोल के साथ मिलाने के लिए इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम शुरू किया है। E20 में 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल मिश्रण को इंगित करता है। E20 में संख्या 20 पेट्रोल मिश्रण में इथेनॉल के अनुपात को दर्शाती है। यानी संख्या जितनी अधिक होगी पेट्रोल में इथेनॉल का अनुपात उतना ही अधिक होगा। आने वाले दिनो में इसका रेशियो 50:50 हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:पहली बार दौड़ते हुए दिखी ओला की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, सिंगल चार्ज पर 579Km रेंज

1 लीटर E20 पेट्रोल की कीमत का गणित
जियो-बीपी ने जो E20 पेट्रोल तैयार किया है उसमें 80% पेट्रोल और 20% इथेनॉल है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत करीब 96 रुपए प्रति लीटर है। यानी 96 रुपए के हिसाब से 80% पेट्रोल की कीमत 76.80 रुपए हो जाती है। इसी तरह, इथेनॉल की कीमत 55 रुपए प्रति लीटर तक है। यानी 55 रुपए के हिसाब से 20% इथेनॉल की कीमत 11 रुपए हो जाती है। यानी एक लीटर E20 पेट्रोल में 76.80 रुपए का नॉर्मल पेट्रोल और 11 रुपए का इथेनॉल शामिल है। इस तरह एक लीटर E20 पेट्रोल की कीमत 87.80 रुपए हो जाती है। यानी ये नॉर्मल पेट्रोल की तुलना में 8.20 रुपए सस्ता है।

ये भी पढ़ें:फ्रोंक्स हाइब्रिड की एकदम क्लियर फोटो कैमरे में कैद, 30Km का होगा माइलेज!

1. हुंडई क्रेटा फ्लेक्स फ्यूल
हुंडई क्रेटा अब हुंडई की लाइनअप में एक और SUV से आगे बढ़कर अपने आप में एक प्लेटफॉर्म बन गई है। इसे पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और अब फ्लेक्स फ्यूल में भी लाया गया है। इसमें 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर इंजन का उपयोग किया गया है, जो 118bhp और 172Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस 6-स्पीड AT से जोड़ा गया है। यह एक टॉप-स्पेक मॉडल पर बेस्ड है। E100 यानी 100% मिक्स इथेनॉल फ्यूल पर चलने के लिए तैयार किया गया है।

2. टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल
टाटा पंच को ग्राहकों का सबसे ज्यादा प्यार मिला है। इसे पेट्रोल, CNG, इलेक्ट्रिक और अब फ्लेक्स फ्यूल पर भी तैयार कर दिया गया है। इसमें 1.2-लीटर NA पेट्रोल है, लेकिन कोई आउटपुट आंकड़े नहीं दिए गए हैं। लॉन्च होने पर टाटा इस इंजन के साथ AT और MT दोनों ऑप्शन पेश करेगी। पंच, प्राइवेट व्हीकल मैन्युफैक्चर के रूप में अपने 33 सालों में टाटा की सबसे सफल कार है। वास्तव में इसने CY2024 में मारुति सुजुकी वैगनआर की 1.91 लाख यूनिच की तुलना में 2 लाख यूनिट की बिक्री करके उसे पीछे छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:इस साल पहली बार टैक्स फ्री हो गई 7-सीटर अर्टिगा! बस इतने में मिल रहा बेस मॉडल

3. महिंद्रा XUV3XO फ्लेक्स फ्यूल
फ्लेक्स-फ्यूल की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV3XO भी शामिल है। इसके पुराने मॉडल XUV300 को पहले फ्लेक्स-फ्यूल के रूप में पेश किया गया था। इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इसके 1.2-लीटर इंजन को अतिरिक्त लोड के लिए ट्यून और रिवाइज्ड किया गया है। इसका आउटपुट 109bhp/200Nm है। इसे 6-स्पीड MT या 6-स्पीड AMT के साथ लिया जा सकता है। यह इंजन E20 से लेकर E85 तक के मिक्सचर पर चलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें