सिकंदरपुर कॉलेज के मैदान में लगे गिट्टी और रेत के ढेर
Kannauj News - सिकंदरपुर के भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में गिट्टी और रेत के ढेर लगे हैं, जिससे बच्चों को खेलने में कठिनाई हो रही है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सिंटू दुबे ने कॉलेज प्रशासन से...

सिकंदरपुर, संवाददाता। कस्बे के भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के खेल मैदान में गिट्टी और रेत के काफी ऊंचे-ऊंचे ढेर लगे हैं। गिट्टी और रेत के ढेर लगे होने से बच्चों को मैदान में खेलने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सिंटू दुबे ने बताया कि कॉलेज के खेल मैदान में काफी बड़े-बड़े गिट्टी और रेत के ढेर लगे हुए हैं। यह सब कॉलेज प्रशासन की जानकारी में है। यह ग्राउंड हम सभी लोगों की धरोहर है। इस ग्राउंड में बच्चे क्रिकेट आदि का खेल खेलते हैं। इसमें गिट्टी और रेत के ढेर लगे रहने से न तो बच्चे खेल पा रहे हैं और न ही युवा फोर्स की तैयारी कर पा रहे हैं। उनको काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य व मैनेजमेंट कमेटी से जल्द से जल्द ग्राउंड को साफ करवाए जाने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।