Congress Protests Against BJP Minister s Insulting Remarks on Colonel Sofia Quraishi कांग्रेस ने किया भाजपा के मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, Kotdwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKotdwar NewsCongress Protests Against BJP Minister s Insulting Remarks on Colonel Sofia Quraishi

कांग्रेस ने किया भाजपा के मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

महानगर कांग्रेस एवं जिला यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा महिला सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के प्रति की गई अपम

Newswrap हिन्दुस्तान, कोटद्वारFri, 16 May 2025 02:53 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ने किया भाजपा के मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

महानगर कांग्रेस एवं जिला यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा महिला सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के प्रति की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ ज़बरदस्त आक्रोश नजर आ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इस क्रम में शुक्रवार को कोटद्वार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडा चौक पर प्रदर्शन करते हुए मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, देश की बेटियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, भाजपा मंत्री विजय शाह मुर्दाबाद आदि नारे लगाते हुए मंत्री विजय शाह की टिप्पणी को देश की एकता और बेटियों के सम्मान पर हमला बताया।

कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे जांबाज़ सैनिक देश का गौरव हैं, जिनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि यह टिप्पणी न केवल सेना में सेवा देने वाली बेटियों का अपमान है, बल्कि इससे भारतीय सेना के मनोबल को भी ठेस पहुंचा है। कहा कि अब तक मंत्री पर कोई कार्रवाई न होना दर्शाता है कि सरकार ऐसे बयानों को मौन समर्थन दे रही है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन करने वालों में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत, महावीर सिंह रावत,पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, प्रदेश सचिव गणेश नेगी, प्रदेश महासचिव बृजपाल सिंह नेगी और महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सुधा असवाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।