Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsEx-Servicemen Camp in Uttarakhand Addresses Issues and Government Schemes
जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने सुनी पूर्व सैनिकों की समस्याएं
खटीमा। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय उधमसिंह नगर की ओर से ब्लॉक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 38 पूर्व
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरFri, 16 May 2025 08:41 PM

खटीमा। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊधमसिंह नगर की ओर से ब्लॉक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कैंप लगाया गया। कैंप में 38 पूर्व सैनिक एवं 22 वीर नारियों ने प्रतिभाग किया। कैंप के माध्यम से पूर्व सैनिक व वीर नारियों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उनकी समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पीसी मासीवाल, सहायक अधिकारी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट सुंदर सिंह, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।