मौसम बदलते समय संक्रमण की रफ्तार तेज हो जाती है, इसलिए संक्रमण फैलाने वाले खानपान से बचना चाहिए। विशेषकर बाहर का खाना सेहत के लिए ठीक नहीं रहेगा। हर घर में ओआरएस का पैकेट जरूर होना चाहिए। इसके इस्तेमाल से शरीर में पानी और नमक की पूर्ति होती रहेगी।
यूपी में गर्मी के तेवर बढ़ते दिख रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर के बावजूद दिन-रात का पारा चढ़ गया। 72 घंटों के बाद पारा 40 डिग्री के नजदीक पहुंच गया। हल्की बादलों की आवाजाही के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
यूपी में शुक्रवार को सुबह आई आंधी और हल्की बारिश ने गर्मी से कुछ राहत दी। तापमान में तो गिरावट तो नहीं आई पर बदली के बीच तेज हवाओं ने गर्मी और उमस को कम कर दिया। अभी शनिवार को भी हल्की बदली रहेगी।
यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश और ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी है। परिणाम स्वरूप गुरुवार को अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
UP Weather: लखनऊ और बाराबंकी में गुरुवार सुबह बारिश हुई। प्रयागराज में भी आंधी-तूफान के बीच झमाझम बारिश हुई। वहीं सुलतानपुर में आंधी से दो की मौत हो गई। यूपी में आज 20 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया हे।
यूपी में मौसम का उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है। इस बीच आंधी-बारिश के चलते ठंडी हवाओं से रात का तापमान गिर गया है। उधर, गोंडा में मंगलवार को आधी रात के बाद एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे की कई दुकानों में ठोकर मार दी। इस दौरान कार ने एक बाइक को रौंद दिया।
यूपी में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। ठंडी हवाओं से रात का तापमान गिर रहा है। पिछले एक हफ्ते में रात का तापमान करीब चार डिग्री तक गिर चुका है। दिन का तापमान भी स्थिर है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। पर, मौसम में यह बदलाव बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा रहा है।
IMD Weather Updates: भीषण गर्मी लौट आई है। मौसम विभाग ने पूर्वी भारत के लिए लू की चेतावनी जारी की है, जहां अगले कुछ दिनों में तापमान तेजी से बढ़ने वाला है।
आंधी-बारिश का यह दौर 11 मई तक जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 मई कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ बौछारें पड़ने, वज्रपात और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
आज 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार को वेस्ट यूपी में कुछ और पूर्वी में अनेक स्थानों पर बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है।