Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Weather Report Today heatwave less for next two days Heavy winds Storm Rain alert Temperature decrease

UP Weather: दो दिन मिलेगी गर्मी से राहत, तेज हवा-आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, तापमान गिरा

यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश और ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी है। परिणाम स्वरूप गुरुवार को अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 9 May 2025 07:00 AM
share Share
Follow Us on
UP Weather: दो दिन मिलेगी गर्मी से राहत, तेज हवा-आंधी के साथ बारिश का अलर्ट, तापमान गिरा

यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश और ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी है। परिणाम स्वरूप गुरुवार को अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दोपहर के समय उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो शुक्रवार और शनिवार को बादल छाएंगे। हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट भी आएगी। गर्मी से राहत मिलेगी। अगले दो दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी है।

वहीं, पश्चिम यूपी में गुरुवार को दिन का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जो सामान्य से 6.1 डिग्री कम रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। हवा में आद्रता का स्तर भी 74 फीसदी रहा है। अगले दो दिन में बारिश के बाद इसमें एक से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है।

ये भी पढ़ें:सब्जी में नमक ज्यादा होने पर झगड़ा, पति को छोड़ भागी पत्नी 34 दिन बाद मिली

50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी

महीने के शुरुआत से ही सक्रिय रहा पश्चिमी विक्षोभ बुधवार को तबाही मचाने पर तुल गया। मौसम विभाग के अनुसार, 50 से 60 किमी की रफ्तार से चली आंधी का ऐसा प्रकोप रहा कि यूपी के शहरों की सड़कें गिरे हुए पेड़ों व टहनियों से पट गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को हल्की से तेज बारिश की चेतावनी दी है। तेज आंधी-पानी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

पूर्वी यूपी में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक प्रो. शैलेन्द्र राय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अभी जारी रहेगा जिससे बारिश की संभावना है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें