Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़up weather after relief from rain now get ready to face the heat temperature will rise every day imd alert

UP Weather: बारिश से राहत के बाद अब जेठ की गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार, हर दिन बढ़ेगा तापमान

मौसम बदलते समय संक्रमण की रफ्तार तेज हो जाती है, इसलिए संक्रमण फैलाने वाले खानपान से बचना चाहिए। विशेषकर बाहर का खाना सेहत के लिए ठीक नहीं रहेगा। हर घर में ओआरएस का पैकेट जरूर होना चाहिए। इसके इस्तेमाल से शरीर में पानी और नमक की पूर्ति होती रहेगी।

Ajay Singh संवाददाता, आगरा/ गोरखपुरMon, 12 May 2025 07:52 AM
share Share
Follow Us on
UP Weather: बारिश से राहत के बाद अब जेठ की गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार, हर दिन बढ़ेगा तापमान

UP Weather Update: यूपी में मौसम का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बारिश से राहत के बाद और आसमान साफ होने के बाद अब तापमान बढ़ने की बारी है। रविवार से इसकी शुरुआत हो गई। दोपहरी में बाहर निकलने वाले पसीने से तरबतर हो गए। अब जेठ मास की तपती गर्मी झेलने को तैयार हो जाओ।

ताजनगरी आगरा में शनिवार को बारिश हुई थी। रविवार को सुबह से तेज धूप खिल गई। दोपहर तक मौसम बेहद गर्म हो गया। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री कम होकर 25.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 72 प्रतिशत दर्ज की गई। विभाग के मुताबिक सोमवार को पारा 40 डिग्री हो सकता है। जबकि 17 मई तक यह 43 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है।

ये भी पढ़ें:अतीक के वकील विजय को नहीं मिली पेरोल, मां के अंतिम संस्कार के लिए लगाई थी अर्जी

बालाजीपुरम,अलबतिया के लोग पानी को भटके

आगरा के बालाजीपुरम, अलबतिया और आसपास के क्षेत्र में रविवार को गंगाजल की आपूर्ति बाधित रही। इसकी वजह से लोग परेशान रहे। सुबह पानी नहीं मिला लोगों को उम्मीद थी कि शाम को सप्लाई हो जाएगी, लेकिन शाम को भी जलापूर्ति ठप रही है। इसकी वजह से लोगों नें आसपास के निजी और सरकारी सबमर्सिबल पंपों से पानी लिया। क्षेत्रीय निवासी भाजपा नेता केके भारद्वाज ने बताया कि बालाजीपुरम, अलबतिया, सुभाष नगर,कला कुंज, नीलगिरी,अवधपुरी आदि क्षेत्रों की करीब 5000 की आबादी को गंगाजल नहीं मिला। जलकल विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई तो पता चला कि जेडपीएस पर वाल्व में दिक्कत होने और एक पंप खराब होने की वजह से यह समस्या हुई थी। पंप को दुरुस्त कराया गया है। वाल्व पर भी काम हो रहा है। वाल्व को भी ठीक कराया जा रहा है। सुबह तक जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।

मौसम में बदलाव से संक्रमण बढ़ने लगा

मौसम बदलते समय संक्रमण की रफ्तार तेज हो जाती है, इसलिए संक्रमण फैलाने वाले खानपान से बचना चाहिए। विशेषकर बाहर का खाना सेहत के लिए ठीक नहीं रहेगा। तेल में तली चीजें, भुनी चीजें, पैक्ड फूड, जंक फूड, फास्ट फूड का प्रयोग बंद कर दें। कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, फ्रीज में रखा अधिक ठंडा पानी या दूसरी चीजों को खाना खतरनाक है।

ओआरएस लें और शीतल पेय पिएं

हर घर में ओआरएस का पैकेट जरूर होना चाहिए। कामकाजी लोग घर से निकलते वक्त एक लीटर पानी की बोतल में एक पैकेट ओआरएस घोलकर उसे 24 घंटे में खत्म कर सकते हैं। इससे शरीर में पानी और नमक की पूर्ति होती रहेगी। आम का पना, छाछ, दही की लस्सी, बेलगिरि का जूस, नारियल पानी, शर्बत, नींबू पानी पिएं। चाय व काफी से दूर रहें।

ये भी पढ़ें:UP में BEO के स्वीकृत, कार्यरत, खाली पदों की मांगी सूचना; 15 मई से होंगे तबादले

तेज हुई तपिश, पारा 42 डिग्री के पास

पूर्वी यूपी में सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। दिन के अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। गोरखपुर में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। रविवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल मौजूद रहे। इसके बावजूद सूरज के तेवर नरम नहीं पड़े। दिन चढ़ने के साथ सूरज और लाल हुआ। इस बीच करीब 14 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। गोरखपुर के आसपास के क्षेत्र में कही-कही बौछारें पड़ी हैं। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है। रात के तापमान में भी बीते 24 घंटे में इजाफा हुआ है।

रविवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने इसे हीट वेव कंडीशन माना है। विभाग के मुताबिक, दिन और रात का तापमान औसतन करीब 4 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। इस वजह से हीट वेव के करीब पहुंच गया है। हालांकि अभी भी अधिकतम आर्द्रता 67% बनी हुई है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें