निकाय चुनाव के नतीजे आने व शपथ ग्रहण होने के बाद भी भाजपा में एक और ऑडियो बम फट गया है। जिसमें एक नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी और जनप्रतिनिधि के बीच हुई बातचीत की ऑडियो वायरल हो रही है।
यूपी के बलिया जिले की मनियर नगर पंचायत सीट से सपा की नवनिर्वाचित चेयरमैन रीतू देवी ने शुक्रवार को शपथ ले ली। इस बीच उनकी मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी में एफआईआर दर्ज कर ली है।
यूपी निकाय चुनाव में हार के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। मेरठ मंडल में मायावती ने चार पदाधिाकरियों की टीम में बदलाव किया है।
मुरादाबाद नगर निगम में मेयर के चुनाव में गड़बड़ी का मामला अदालत पहुंच गया है। नजदीकी मुकाबले में हारे कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी ने मतदान से लेकर मतगणना तक धांधली का आरोप लगाया।
प्रयागराज में शपथ से पहले नवनिर्वाचित महापौर को सरकारी वाहन देने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। परंपरा के अनुसार शपथ लेने के बाद महापौर को नगर निगम की ओर से सरकारी वाहन दिया जाता है।
आगरा नगर निगम की वार्ड 74 क्षेत्र की पार्षद गौरा देवी ने पूर्व राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के कार्यालय पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे बसपा को बड़ा झटका लगा है।
यूपी के सभी मेयर सीटों को भाजपा ने जीत लिया है। सभी मेयर की एक साथ एक ही दिन शपथ ग्रहण की तैयारियां भी चल रही हैं। इस बीच मुरादाबाद नगर निगम के मेयर चुनाव का मामला अदालत पहुंच गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नव निर्वाचित नगर निगम मेयरों से अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी ने सभी मेयरों को सलाह दी।
यूपी में भाजपा ने निकाय चुनावों में भले ही संख्या बल के हिसाब से सर्वाधिक सीटें जीती हों लेकिन प्रदेश के 16 जिलों ने पार्टी की चिंता बढ़ा दी है।
यूपी निकाय चुनाव में करारी हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर सभी छोटे बड़े पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा।