जलयात्रा के साथ शुरू हुआ खजूरी गांव में गायत्री महायज्ञ
फोटो मझिआंव एक: जलयात्रा में शामिल श्रद्धालु नगर पंचायत के खजूरी में कलश यात्रा के साथ ही नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरूआत सोमवार से हुई। खजूरी गां

मझिआंव, प्रतिनिधि। नगर पंचायत के खजूरी में कलश यात्रा के साथ ही नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरूआत सोमवार से हुई। खजूरी गांव के शिव मंदिर परिसर में 27 फरवरी तक चलने वाला नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। कलश यात्रा का नेतृत्व राधाकृष्ण मंदिर के महंत बाल ब्रह्मचारी केशव नारायण दास, गायत्री परिवार के जिला संयोजक विनोद पाठक, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने किया। शोभायात्रा 1151 कलशों के साथ यज्ञशाला से निकलकर श्रद्धालु खजूरी गांव का भ्रमण करते हुए पाल टोला, मुख्य पथ आमर होते हुए कोयल नदी के सूर्य मंदिर घाट पर पहुंचा। वहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र कलशों में जल भरा गया। गायत्री महामंत्र का जयघोष करते व भजन गाते श्रद्धालु यज्ञ मंडप में पहुंचे। वहां पर कलश स्थापना करते हुए माता गायत्री, गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के चित्र के समक्ष आरती कर पूजा अर्चना की गई। उक्त संबंध में गायत्री परिवार महिला मंडल की जिला संयोजक शोभा पाठक ने बताया कि 25 फरवरी को प्रातः सात बजे से शांतिकुंज हरिद्वार से आए ऋषिपुत्रों की टोली द्वारा देव पूजन, हवन और शाम पांच बजे से संगीत व प्रवचन कार्यक्रम होगा। साथ ही 26 फरवरी को शिव मंदिर में रुद्राभिषेक, शाम में प्रवचन व दीप यज्ञ किया जायेगा। साथ ही 27 फरवरी को हवन यज्ञ, संस्कार और टोली की विदाई की जायेगी। मौके पर आरसी यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वरसागर चंद्रवंशी, केंद्रीय टोली के सदस्य अच्युतानंद तिवारी, युवा मंडल के गढ़वा जिला संयोजक वीरेंद्र सोनी, मझिआंव प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह, महिला संयोजक सुनीता चौरसिया, उपेंद्र मेहता, पूर्व प्रधानाध्यापिका सत्या दुबे, मारुतिनंदन सोनी, गिरीश पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।