पुलिस ने बताया कि आरोपित अखिलेश राम के घर बर्थडे पार्टी थी। पार्टी में ही हर्ष फायरिंग में गोली लगने से बच्ची की मौत हो गई। आरोपित अखिलेश को दो कट्टा और छह जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पटना में शुक्रवार को दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में हत्या को अंजाम दिया गया। अमित का दो किलोमीटर तक पीछा किया, फिर गोलियों से भून डाला। दो गोली सीने, जबकि एक अमित की कमर में लगी। इसके बाद शूटर बाइक से भाग गए। बीते मार्च महीने में ही अमित की शादी हुई थी।
पटना वीमेंस कॉलेज के पास मंगलवार को फायरिंग से अफरातफरी मच गई। पीयू छात्र संघ चुनाव को लेकर चल रहे प्रचार के बीच छात्रों के दो गुट भिड़ गए। उनके बीच गोलीबारी हो गई।
पटना में भूमि पूजन कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में एक युवक पिस्टल और बंदूक से ताबड़तोड़ 11 फायर कर रहा है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
मोकामा गोलीकांड के आरोपी मोनू के घर पर इश्तेहार चिपकाने के दौरान उसकी बहन नेहा कुमारी और परिजनों ने जमकर विरोध किया। आरोप है कि इश्तेहार छीनकर फाड़ने की भी कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद महिला कांस्टेबल ने मोनू की बहन नेहा को पकड़कर हटा दिया।
मोकामा गोलीकांड में अनंत सिंह का बचाव करते हुए नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अगर कोई गोली चलाएगा तो सेल्फ डिफेंस में कदम उठाना पड़ता है। कानून का पालन करके जेल गए। बिहार में अपहरण उद्योग की शुरूआत करने वाली आरजेडी इस मामले पर बोलने का अधिकार नहीं है।
मोकामा गोलीकांड पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए पूछा है कि वो किस शूटर के समर्थन में हैं। साथ ही इन शूटरों को इतनी आजादी कैसे मिली है कि वो खुलेआम एक-दूसरे को मार रहे हैं। दरअसल इस मामले में बाहुबली अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया है।
मोकामा गोलीकांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य में अब अपराध आदत बन गया है, भ्रष्टाचार अब शिष्टाचार बन गया है। मुख्यमंत्री इस मामले पर चुप्पी साधे हैं। वहीं अपराधी इंटरव्यू देकर फायरिंग की घटना को स्वीकार रहे हैं।
पटना जिले के बाढ़ के एक गांव में बात करने से मना करने पर एक युवक ने लड़की के घर पर फायरिंग कर दी। आरोपी ने किडनैपिंग की धमकी दी और गांव के एक शख्स की पिटाई भी कर दी। इससे परिवार में खौफ का माहौल है।
राजधानी पटना के दानापुर इलाके में फायरिंग से हड़कंप मच गया। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह पार्षद रंजीत कुमार उर्फ दही गोप पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें दही गोप की हालत गंभीर है, वहीं उसके एक साथी गोरख की मौत हो गई है। दही गोप पर हत्या, रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज हैं।