ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला दानापुर; कुख्यात दही गोप को लगी गोली, साथी गोरख की मौत
राजधानी पटना के दानापुर इलाके में फायरिंग से हड़कंप मच गया। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह पार्षद रंजीत कुमार उर्फ दही गोप पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें दही गोप की हालत गंभीर है, वहीं उसके एक साथी गोरख की मौत हो गई है। दही गोप पर हत्या, रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज हैं।
sandeep हिन्दुस्तान, पटनाSat, 21 Dec 2024 09:49 PM

राजधानी पटना से सटे दानापुर इलाका फायरिंग से दहल गया। जब छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह पार्षद रंजीत कुमार उर्फ दही गोप पर अपराधियों ने गोलियां बरसा दीं। इस हमले में दही गोप के साथी गोरख की मौत हो गई है। वहीं दही गोप की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दही गोप पर पूर्व में हत्या, रंगदारी सहित कई मामले दर्ज थे। गोलीबारी के दौरान दो अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खबर अपडेट हो रही…
Bihar Mock Drill , इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और बिहार उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।