Severe Damage in Giridih Due to Storm BJP s Suresh Saw Demands Relief for Farmers मुआवजा का भुगतान करें राज्य सरकार: भाजपा, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsSevere Damage in Giridih Due to Storm BJP s Suresh Saw Demands Relief for Farmers

मुआवजा का भुगतान करें राज्य सरकार: भाजपा

गिरिडीह में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने शनिवार को आए आंधी, तूफान, ओला और भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी दी। कई घरों को क्षति पहुँची और किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। राज्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 19 May 2025 05:27 AM
share Share
Follow Us on
मुआवजा का भुगतान करें राज्य सरकार: भाजपा

गिरिडीह। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि शनिवार को आंधी, तूफान, ओला और भारी बारिश से गिरिडीह में काफी नुकसान हुआ है। कई घरों की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है और कई घरों के खपरैल व एस्वेस्टर सीट तक उड़ गया है। किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार ने प्रभावित घरों का जायजा तक नहीं लिया है। ऐसे में गरीब किसान एवं आमजनों की दिक्कतें बढ़ गई है। साव ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता कृषि पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहते हैं कि हमारी गठबंधन सरकार हर समय गरीबों के साथ खड़ी रहती है, लेकिन दुर्भाग्य है कि शनिवार को जो नुकसान हुआ है उसका अभी तक सरकार ने किसी को मुआवजा नहीं दिया है।

उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट पता चल रहा है कि राज्य सरकार जनता के साथ अन्याय कर रही है। साव ने हेमंत सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि आंधी, तूफान, बारिश से जो क्षतिपूर्ति हुई है उसपर सरकार विशेष ध्यान देकर आपदा राहत कोष से पीड़ित लोगों को मुआवजा दें, ताकि किसानों एवं पीड़ितों को आर्थिक संबल मिल सके और वह इस संकट की घड़ी से बाहर निकल सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।