इस्लामिक स्टेट ने शनिवार को पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के एक गांव पर हमले की जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों ने कहा है कि इस कत्लेआम में लगभग 20 लोग मारे गए हैं।
सैन्य अधिकारी कर्नल रूफिन मापेला मविनियामा ने बताया कि ये लोग कहीं जा रहे थे कि इसी दौरान विद्रोहियों ने उनका अपहरण कर लिया और हत्या कर दी। इसे कोडेको मिलिशियां समूह ने अंजाम दिया है।
संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन पर पिछले दिनों हुए हमले के बारे में चर्चा हुई, जिसमें दो भारतीय मारे गए थे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इस मामले में त्वरित जांच के लिये हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया।
घटना पर दुख व्यक्त करते हुए भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि वह "कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में बीएसएफ के दो बहादुर भारतीय शांति सैनिकों की जान गंवाने से बहुत दुखी हैं।"