Hindi Newsविदेश न्यूज़Islamic state killed 20 people in a village of congo - International news in Hindi

गांव में घुसकर 20 लोगों का कत्लेआम, इस्लामिक स्टेट ने ली हमले की जिम्मेदारी

इस्लामिक स्टेट ने शनिवार को पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के एक गांव पर हमले की जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों ने कहा है कि इस कत्लेआम में लगभग 20 लोग मारे गए हैं।

Gaurav Kala रॉयटर्स, कांगोSun, 9 April 2023 02:07 AM
share Share

इस्लामिक स्टेट ने शनिवार को पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के एक गांव पर हमले की जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों ने कहा है कि इस कत्लेआम में लगभग 20 लोग मारे गए हैं। इस्लामिक स्टेट ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली है।

बेनी के बाहरी इलाके में स्थित एक गांव मुसंडाबा में घुसकर आईएस के लड़ाकों ने 20 लोगों की निर्मम हत्या कर दी। अधिकारियों ने इस क्रूर घटना करार दिया है। सेना और स्थानीय अधिकारियों ने एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एडीएफ) पर आरोप लगाया है, जो पूर्व में स्थित एक युगांडा समूह है। 

बेनी क्षेत्र के सैन्य प्रशासक कर्नल चार्ल्स ओमेगा ने कहा, "मुसंदबा गांव में शुक्रवार को हमने करीब 20 शव बरामद किए।" जबकि स्थानीय कार्यकर्ता जेनवीर कासेरेका कसायिरियो ने कहा कि 22 शव पास के एक अस्पताल में लाए गए हैं।

उत्तरी किवु क्षेत्र में सेना के एक प्रवक्ता एंथनी म्वालुशायने ने हमले की जानकारी देते हुए कहा कि सेना के साथ टकराव से बचने के लिए हमलावरों ने चाकू का इस्तेमाल किया। यह हमला उन दो हिंसा प्रभावित इलाकों में से एक है, जहां पिछले एक साल से सेना मोर्चा संभाले हुए है।

इससे पहले इसी हफ्ते, कांगो के इटुरी प्रांत में एडीएफ द्वारा एक और नरसंहार किया गया था। इस हमले में 30 लोग मारे गए थे। इस हमले की संयुक्त राष्ट्र ने निंदा की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें