Hindi Newsविदेश न्यूज़Major attack by rebels in Congo kidnapping and killing 17 people - International news in Hindi

कांगो में विद्रोहियों का बड़ा हमला, किडनैप कर 17 लोगों की हत्या

सैन्य अधिकारी कर्नल रूफिन मापेला मविनियामा ने बताया कि ये लोग कहीं जा रहे थे कि इसी दौरान विद्रोहियों ने उनका अपहरण कर लिया और हत्या कर दी। इसे कोडेको मिलिशियां समूह ने अंजाम दिया है।

Admin भाषा, किन्शासाTue, 28 March 2023 09:32 AM
share Share

मध्य अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों ने कम से कम 17 लोगों की हत्या कर दी है। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। सैन्य अधिकारी कर्नल रूफिन मापेला मविनियामा ने बताया कि ये लोग कहीं जा रहे थे कि इसी दौरान विद्रोहियों ने उनका अपहरण कर लिया और हत्या कर दी। 
     
उन्होंने बताया कि इस जघन्य घटना को इतुरी प्रांत के जुगु क्षेत्र में सप्ताहांत में कोडेको मिलिशियां समूह ने अंजाम दिया है। उन्होंने कहा, "विद्रोहियों ने तीन वाहनों पर हमला किया और उन्हें वालेंदु जत्सी जिले में उनके गढ़ पेटशी ले गए। जिले के प्रमुख ने पुष्टि की कि उन्होंने तीन वाहनों के चालकों सहित 17 लोगों को मार डाला है।"

मवीनियामा ने कहा कि चूंकि यह क्षेत्र विद्रोही मिलिशिया द्वारा नियंत्रित किया जाता है, इसलिए जांच करना मुश्किल है कि वहां क्या हुआ था।

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि पिछले महीने कोडेको द्वारा कम से कम 32 नागरिक मारे गए थे। दिसंबर में, संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि विद्रोही समूह अपने नियंत्रण के क्षेत्रों का विस्तार कर रहा है, नागरिकों और कांगो की सेना पर हमला कर रहा है, और अपने कब्जे वाले क्षेत्रों में समुदायों पर कर लगा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें