व्यक्ति की आदतें उसके जीवन में शुभ या अशुभ प्रभाव डालती है। वास्तु के अनुसार, सुबह उठकर अच्छी चीजों को देखने से पूरा दिन अच्छा बीतता है। अगर सुबह उठते ही ऐसी चीजें देख लेते हैं, जिसे वास्तु में अशुभ माना गया है। मान्यता है कि सुबह इन चीजों को देखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जानें वास्तु के अनुसार सुबह उठकर किन चीजों को नहीं देखना चाहिए-
वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही जूठे बर्तन देखना अशुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधी परेशानियां घेर सकती हैं। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि सोने से पहले घर के सभी जूठे बर्तन धो लेने चाहिए।
वास्तु के अनुसार, अगर सुबह उठते ही बंद घड़ी को देखना अपशकुन होता है। इसलिए घर की बंद घड़ियों को तुरंत ठीक करा लेना चाहिए या फिर उन्हें हटा देना चाहिए। मान्यता है कि बंद घड़ी को देखने से कार्यों में रुकावट आती है।
वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही अपनी या किसी और की भी परछाई देखने से बचना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कार्यों में रुकावट आती है।
वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही शीशा या आईना देखना अच्छा नहीं होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वास्तु के अनुसार, सुबह उठते ही झाड़ू या कूड़ेदान को देखना अपशकुन माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी के साथ कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।