Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTraditional Shiv Mandha Puja Ceremony Held in Ranchi with Rituals and Processions

गाड़ी होटवार गांव में भोक्ताओं ने लोटन अनुष्ठान किया, फूलखुंदी आज

रांची में शिव मंडा पूजा आयोजन समिति ने गाड़ी होटवार गांव में लोटन अनुष्ठान किया। भोक्ताओं ने परंपरा का पालन करते हुए भूमि पर लोटकर पूजा की। सभी भोक्ता रविवार को फूलखुंदी अनुष्ठान में शामिल होंगे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 10 May 2025 08:56 PM
share Share
Follow Us on
गाड़ी होटवार गांव में भोक्ताओं ने लोटन अनुष्ठान किया, फूलखुंदी आज

रांची, वरीय संवाददाता। शिव मंडा पूजा आयोजन समिति की ओर से शनिवार को गाड़ी होटवार गांव में भोक्ताओं ने लोटन अनुष्ठान किया। इसमें भोक्ताओं ने मंडा स्थल पर भूमि पर लोट कर परम्परा का निर्वहन किया। इस मौके पर लफरा भांजा गया। सभी भोक्ता रविवार की देर रात में फूलखुंदी अनुष्ठान में शामिल होंगे और दहकते अंगार पर चलकर आस्था का परिचय देंगे। लोटन अनुष्ठान से पूर्व सभी भोक्ताओं को जनेऊ धारण कराया गया। समिति के अध्यक्ष विश्वजीत गोप ने बताया कि मंडा पूजा अनुष्ठान में 100 भोक्ता और इतनी ही संख्या में शोख्ताइन भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भोक्ता और शोख्ताइन फूलखुदी में शामिल होकर भगवान शंकर की पूजा करेंगे।

इससे पूर्व भोक्ता धुआं-सिया का विधान पूरा करेंगे। दिन में भोक्ता नदी में स्नान करने के बाद मंडा स्थल पहुंचेंगे। पुरोहित द्वारा पूजा-अर्चना की जाएगी। फूलखुंदी के बाद भगवान शंकर का फूलों से विशेष शृंगार कर नयनाभिराम झांकी प्रस्तुत की जाएगी। आयोजन समिति की ओर से भक्तों के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शोभायात्रा के साथ झूलन कल महादेव मंडा मंदिर परिसर में सोमवार की संध्या के चार बजे से झूलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गाड़ी गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर तक राधा चक्र के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में पट भोक्ता और शोख्ताइन समेत श्रद्धालु शामिल होंगे। इस मौके पर मेला का भी आयोजन होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें