पूर्व एडीजी विनय मिश्र को पितृशोक
अवकाश प्राप्त प्रशासनिक अधिकारी विनय कुमार मिश्र के पिता जगदीश मिश्र का निधन पटना में हुआ। वे 87 वर्ष के थे और अपने पीछे परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार दीघा घाट पर किया गया, जिसमें कई गणमान्य...

अवकाश प्राप्त प्रशासनिक अधिकारी तथा असम के पूर्व एडीजी विनय कुमार मिश्र के पिता जगदीश मिश्र का पटना के राजीव नगर स्थित आवास पर निधन हो गया। 87 वर्षीय स्व. मिश्र अपने पीछे दो भाई, दो पुत्र समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। शनिवार की उनकी अंत्येष्टि पटना के दीघा घाट पर हुई। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र विनय कुमार मिश्र ने दी। जगदीश मिश्र वर्ष 2000 में बोर्ड ऑफ रेवेन्यू में उप सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कार्यपालक दंडाधिकारी, एडीएसओ, सिविल एसडीएम समेत विभिन्न प्रशासनिक पदों पर वे रहे थे। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर उनके निधन पर दुख जताने वालों में प्रो. एलके मिश्र, मनोज आचार्य, रेवतीरमण झा, अमरजीत झा, अनिल कुमार मिश्र, रोहित कुमार, ललित कुमार और मुन्ना आदि शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।