Hindi Newsदेश न्यूज़Ram Navami procession Sambhal for first time PM Modi message from Rameswaram top five

रामनवमी पर संभल में पहली बार शोभायात्रा, जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन खत्म; टॉप-5 न्यूज

  • एमके स्टालिन ने कहा, ‘हमने परिसीमन पर ज्ञापन प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा है। चूंकि मैं इस सरकारी समारोह में भाग ले रहा हूं, इसलिए मैंने उन्हें उनकी सभा में भाग लेने में असमर्थता से अवगत करा दिया।'

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानSun, 6 April 2025 07:05 PM
share Share
Follow Us on
रामनवमी पर संभल में पहली बार शोभायात्रा, जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन खत्म; टॉप-5 न्यूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रामेश्वरम द्वीप और भूमि क्षेत्र के बीच रेल संपर्क की सुविधा प्रदान करने वाले पंबन समुद्री पुल का उद्घाटन किया और नई रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने रामेश्वरम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। इस दौरान, उन्होंने कहा कि पंबन पुल व्यापार और यात्रा दोनों को आसान बनाएगा। वहीं, फसलों पर एमएसपी और किसानों की अन्य मांगों के लिए 131 दिन से अनशन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद आज अनशन खत्म कर दिया। फतेहगढ़ साहिब की सरहिंद अनाज मंडी में किसान महापंचायत में उन्होंने इसका ऐलान किया और पानी पिया। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए रविवार की टॉप-5 न्यूज...

रामनवमी पर VHP ने संभल में पहली बार निकाली शोभायात्रा, भगवा झंडे भी लहराए

रामनवमी के मौके पर संभल में पहली बार शोभायात्रा निकली। ये शोभायात्रा विश्व हिंदू परिषद की ओर से निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने हाथों में तलवार और झंडे भी लहराए। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। शहर की सड़कों पर निकाली गई शोभायात्रा में परंपरा, संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम भी दिखाई दिया। पढ़ें पूरी खबर...

CPM में बड़े बदलाव; प्रकाश और वृंदा करात छोड़ेंगे अपने पद, नए महासचिव का ऐलान

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी CPI(M) के भीतर कुछ बड़े बदलाव हुए हैं। पार्टी के पोलित ब्यूरो में 8 नए सदस्यों को शामिल किया गया है जबकि प्रकाश करात, वृंदा करात और माणिक सरकार जैसे सीनियर नेता अपने पद से हट रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने यह जानकारी पार्टी सूत्रों के हवाले से दी। पोलित ब्यूरो के नए सदस्यों में यू वासुकी, विजू कृष्णन, मरियम धावले, श्रीदीप भट्टाचार्य, अमरा राम और के बालकृष्णन शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

कम से कम अपना साइन तो तमिल में करो, रामेश्वरम से पीएम मोदी का किसे संदेश?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रामेश्वरम द्वीप और भूमि क्षेत्र के बीच रेल संपर्क की सुविधा प्रदान करने वाले पंबन समुद्री पुल का उद्घाटन किया और नई रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने रामेश्वरम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। इस दौरान, उन्होंने कहा कि पंबन पुल व्यापार और यात्रा दोनों को आसान बनाएगा। नए पंबन पुल पर ट्रेन तेज गति से चल सकेंगी, बड़े पोत भी आसानी से गुजर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

जयसूर्या ने क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए मांगी मदद, PM मोदी ने क्या दिया जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा के दौरान कोलंबो में एक यादगार मुलाकात हुई, जब उन्होंने 1996 विश्व कप विजेता श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के सदस्यों से बातचीत की। इस दौरान श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या के साथ उनकी चर्चा खास रही। यह मुलाकात 4 से 6 अप्रैल तक चली पीएम मोदी की आधिकारिक यात्रा का हिस्सा थी, जिसे श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के निमंत्रण पर आयोजित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन, महापंचायत में किया ऐलान

फसलों पर एमएसपी और किसानों की अन्य मांगों के लिए 131 दिन से अनशन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद आज अनशन खत्म कर दिया। फतेहगढ़ साहिब की सरहिंद अनाज मंडी में किसान महापंचायत में उन्होंने इसका ऐलान किया और पानी पिया। डल्लेवाल ने कहा कि किसानों की मांग पर अनशन खत्म किया है। काफी समय से किसान उन्हें अनशन तोड़ने की अपील कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...

अगला लेखऐप पर पढ़ें