Manmohan Singh passed away: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। रात में ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया था। कल सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार हो सकता है। कांग्रेस मुख्लालय में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।। केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उनकी एक बेटी विदेश में हैं। उनके आने के बाद ही डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी।
डॉ. सिंह के निधन पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अन्य दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है। लोग डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद कर रहे हैं। उनको सम्मान देने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांध ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. मनमोहन सिंह को याद करते हुे भावुक हो गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके आवास पर पहुंचकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।
28 Dec 2024, 01:09:17 AM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी सरकार
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार रात कहा कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी। इस बारे में उनके परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सूचित कर दिया गया है।
27 Dec 2024, 10:41:56 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: पूर्व पीएम के निधन पर पाकिस्तान में भी मातम, पैतृक गांव में ग्रामीणों ने जताया दुख
Manmohan Singh Death News LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौत पर भारत ही नहीं बल्कि बाहर भी लोग शोक में डूबे हुए हैं। लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में मनमोहन सिंह के पैतृक गांव गाह में लोगों ने शोक सभा आयोजित की। इसमें कई लोग शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें
27 Dec 2024, 09:26:36 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: सुबह 8 बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचेगा पूर्व पीएम का पार्थिव शरीर
Manmohan Singh Death News LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद दुनियाभर के लोगों की तरफ से शोक संदेश आ रहे हैं। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव देह शनिवार सुबह 8 बजे कांग्रेस कार्यालय लाया जाएगा। जहां पर कुछ देर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनके अंतिम दर्शन करने का समय दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू होगी।
27 Dec 2024, 07:56:11 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: अंतिम संस्कार वहीं किया जाए जहां स्मारक के लिए जगह हो, खरगे की पीएम मोदी से अपील
Manmohan Singh Death News LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी से स्मारक के लिए जगह देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार वहीं किया जाए जहां पर उनका स्मारक बनाने के लिए जगह हो। पूरी खबर पढ़ें..
27 Dec 2024, 07:39:33 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जताया शोक
Manmohan Singh Death News LIVE:रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि मनमोहन सिंह ने दोनों देशों के बीच में मित्रतापूर्ण संबंध बनाने में महत्पपूर्ण योगदान किया था। दोनों देश उन्हें हमेशा याद रखेंगे।
27 Dec 2024, 07:36:14 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की पीएम मोदी से मांग, पूर्व पीएम के स्मारक के लिए दी जाए जगह
Manmohan Singh Death News LIVE:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे ने पीएम मोदी और गृहमंत्री से फोन करके मनमोहन सिंह के सम्मान में स्मारक स्थापित करने और उसके लिए जगह उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
27 Dec 2024, 07:32:30 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर सलमान खुर्शीद ने जताया दुख
Manmohan Singh Death News LIVE: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मनमोहन सरकार में मंत्री रह चुके सलमान खुर्शीद ने पूर्व पीएम की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि देश हमेशा उन्हें एक बुद्धिमान, दूरदर्शी नेता के रूप में याद रखेगा। आधुनिक भारत को आकार देने में उनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।
27 Dec 2024, 05:46:19 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री को दी गई श्रद्धांजलि
Manmohan Singh Death News LIVE: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं।
27 Dec 2024, 05:20:40 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE:श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया दुख
Manmohan Singh Death News LIVE: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि मैं श्रीलंका के लोगों और अपनी तरफ से अपनी संवेदनाएं भारत के लोगों और डॉक्टर मनमोहन सिंह के परिवार के लिए व्यक्त करता हूं। डॉक्टर सिंह एक दूरदर्शी नेता थे। उनके प्रयासों का असर केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ा।
27 Dec 2024, 05:17:04 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE:बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख यूनुस ने पूर्वी पीएम के निधन पर जताया दुख
Manmohan Singh Death News LIVE:बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार यूनुस ने भी पूर्व पीएम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोक संदेश में यूनुस ने मनमोहन सिंह को सादगी और दूरदर्शिता पूर्ण लीडर कहा, जिसे यह पता था कि भारत के लोगों की भलाई के लिए क्या जरूरी था।
27 Dec 2024, 04:30:56 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व पीएम के निधन पर जताया दुख
Manmohan Singh Death News LIVE:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंन्द्र फडणवीस ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम ने वित्तमंत्री रहते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा के साथ पालन किया। वे आरबीआई के गवर्नर भी रहे और फिर प्रधानमंत्री भी उन्होंने जीवन भर देश की सेवा की है। उनके प्रयासों के कारण देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिली थी। उनका जाना देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
27 Dec 2024, 04:24:04 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि
Manmohan Singh Death News LIVE: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व प्रधानमंत्री के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉक्टर मनमोहन सिंह को देश का सबसे सफल वित्तमंत्री कहा जाता है। उन्होंने ऐसे समय में देश की कमान संभाली थी जब देश की आर्थिक हालात बहुत खराब थे। उनके फैसलों के बाद देश ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
27 Dec 2024, 03:58:07 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: आंध्रा सीएम नायडू और तेलंगाना सीएम रेड्डी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि
Manmohan Singh Death News LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी दिल्ली में उनके आवास पर पहुंचे। इसके अलावा आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी पूर्व पीएम के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
27 Dec 2024, 03:50:03 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में देरी क्यों
Manmohan Singh Death News LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार रात में ही हो गया था। लेकिन उनका अंतिम संस्कार कल शनिवार को किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक उनकी बेटी का इंतजार किया जा रहा है जो कि संयुक्त राज्य अमेरिका में रहती हैं। वह अमेरिका से उड़ान भर चुकी हैं और शुक्रवार देर रात को दिल्ली पहुंचेंगी, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
27 Dec 2024, 03:37:56 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि, बोलीं- उनके जैसा लीडर नहीं देखा
Manmohan Singh Death News LIVE: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की नेत्री महबूबा मुफ्ती ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि मैंने कभी उनके जैसा विजनरी लीडर नहीं देखा। कांग्रेस-पीडीपी अलायंस का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री को देते हुए उन्होंने कहा कि 2002 में सोनिया गांधी ने पीडीपी से अलायंस की बात करने के लिए मनमोहन सिंह जी को ही भेजा था। मैंने उन जैसा सादगीपूर्ण नेता नहीं देखा। मुफ्ती ने मनमोहन सिंह को देश के लिए उनके योगदान का सम्मान करने के लिए भारत रत्न देने की भी मांग की।
27 Dec 2024, 03:12:39 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: दिल्ली सीएम आतिशी और केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि
Manmohan Singh Death News LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी भी पहुंची। केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टर सिंह एक विजनरी लीडर थे। उनके आधुनिक सुधारों ने आधुनिक भारत को एक नया आकार दिया। उनकी सादगी हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी।
27 Dec 2024, 02:53:52 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता
Manmohan Singh Death News LIVE: कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह पार्टी मुख्यालय में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और फिर वहीं से सुबह साढ़े नौ बजे उनकी अंतिम यात्रा भी शुरू होगी।
राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भी सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव प्रियंका गांधी और अन्य नेता भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया और कहा कि उन्हें एक दयालु इंसान, विद्वान अर्थशास्त्री और आर्थिक सुधारों के जरिए देश को एक नए युग में ले जाने वाले नेता के रूप में याद किया जाएगा।
27 Dec 2024, 01:56:01 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: कल कांग्रेस मुख्यालय भी ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर
Manmohan Singh Death News LIVE: पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को आज उनके 3 मोतीलाल नेहरू रोड स्थित आवास पर ही रखा जाएगा। कल यानी शनिवार को सुबह 8 बजे पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जाएगा। यहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। यहीं यहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी।
27 Dec 2024, 01:41:08 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: हुर्रियत चीफ ने दी श्रद्धांजलि
Manmohan Singh Death News LIVE: हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। फारूक ने कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से दुखी हैं। उन्होंने सिंह को सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध राजनेता बताया।
27 Dec 2024, 12:54:18 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: कैबिनेट की बैठक में शोक प्रस्ताव पारित
Manmohan Singh Death News LIVE: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में शोक प्रस्ताव पारित किया गया और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।
27 Dec 2024, 12:49:29 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: शाम 5 बजे कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक
Manmohan Singh Death News LIVE: आज शाम पांच बजे कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। इसमें औपचारिक रूप से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कल अंतिम संस्कार से पहले उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जाएगा। वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य भी थे।
27 Dec 2024, 12:27:57 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दी श्रद्धांजलि
Manmohan Singh Death News LIVE: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर श्री धनखड़ की पत्नी डॉक्टर सुदेश धनखड़ भी उनके साथ थी। उपराष्ट्रपति ने डॉक्टर सिंह की पत्नी और अन्य परिजनों से बातचीत की तथा उन्हें सांत्वना ने दी। डॉ. सिंह का कल देर शाम नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास पर रखा गया है।
27 Dec 2024, 12:18:17 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: चंद्रशेखरन ने दी श्रद्धांजलि
Manmohan Singh Death News LIVE: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि सिंह उन दिग्गजों में से एक थे जिन्होंने एक नये उदारवादी भारत की कल्पना की थी जो आज दुनिया में अपना उचित स्थान ले रहा है। अपने शोक संदेश में चंद्रशेखरन ने कहा कि दिवंगत सिंह के प्रेरक नेतृत्व ने उन्हें दुनिया भर में सम्मान दिलाया। उन्होंने बयान में कहा, ‘हम पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जो उन दिग्गजों में से एक थे जिन्होंने एक नए, उदार भारत की कल्पना की थी जो दुनिया में अपना उचित स्थान ले रहा है।’ चंद्रशेखरन ने कहा, ‘डॉ. सिंह को हमेशा उनकी दूरदर्शी सोच तथा गहरी अंतर्दृष्टि के लिए याद किया जाएगा। वे हमेशा विनम्र रहे और अपने व्यक्तिगत मूल्यों को बनाए रखा।’’
27 Dec 2024, 12:15:57 PM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: दलगत राजनीति से ऊपर थे मनमोहन सिंह
Manmohan Singh Death News LIVE:प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतिष्ठित वैश्विक संस्थानों से शिक्षा प्राप्त करने और शीर्ष सरकारी पदों पर रहने के बावजूद, डॉ. सिंह अपनी साधारण पृष्ठभूमि के मूल्यों को कभी नहीं भूले। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों के लोगों से संपर्क बनाए रखते थे और सभी के लिए आसानी से उपलब्ध रहते थे। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान और बाद में दिल्ली में डॉ. सिंह के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी खुली चर्चा को याद किया। उन्होंने डॉ. सिंह के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और सभी नागरिकों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
27 Dec 2024, 11:24:35 AM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: क्या कहते हुए भावुक हो गए पीएम मोदी
Manmohan Singh Death News LIVE: पीएम मोदी ने कहा, मनमोहन सिंह का जीवन हमेशा यह सबक देगा कि कैसे कोई व्यक्ति अभाव और संघर्ष से ऊपर उठकर सफलता प्राप्त कर सकता है। मनमोहन सिंह का जीवन उनकी ईमानदारी, सादगी का प्रतिबिंब था ; वह एक प्रतिष्ठित सांसद थे। उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के साथ मुलाकातों और बातचीत को भी याद दिया और कहा कि उनका मार्गदर्शन हमेशा ही सुलभ रहा है।
27 Dec 2024, 11:11:51 AM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: कैबिनेट की बैठक शुरू
Manmohan Singh Death News LIVE: पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
27 Dec 2024, 11:11:03 AM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि
Manmohan Singh Death News LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपराष्ट्रपति धनखड़, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उन्हें श्रद्धांजलि दे चुके हैं।
27 Dec 2024, 11:04:20 AM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
Manmohan Singh Death News LIVE: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे हैं। यहीं अंतिम दर्शन के लिए उनका शव रखा गया है। थोड़ी देर पहले पीएम मोदी भी पहुंचे थे
27 Dec 2024, 10:59:09 AM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: पीएम मोेदी ने यूं दी डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
Manmohan Singh Death News LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विभाजन के दौर में भारत आना और फिर देश में इतना बड़ा योगदान देना साधारण बात नहीं है। एक अर्थशात्री के तौर पर उन्होंने अलग-अलग स्तर पर भारत सरकार में सेवाएं दी हैं। एक चुनौतीपूर्ण समय में उन्होंने आरबीआई के गवर्नर की भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पीवी नरसिम्हा राव जी की सरकार में उन्होंने देश को नए मार्ग पर प्रसस्त किया।
27 Dec 2024, 10:54:26 AM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: सोनिया गांधी और राहुल गांधी पहुंचे
Manmohan Singh Death News LIVE: सोनिया गांधी और राहुल गांधी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।
27 Dec 2024, 10:33:04 AM IST
Manmohan Singh Death News LIVE: लालू यादव ने जताया शोक
Manmohan Singh Death News LIVE: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। राजद अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा,आदरणीय पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन का दुखद समाचार सुना। सरदार मनमोहन सिंह जी ईमानदारी, सादगी, सज्जनता, सरलता, विनम्रता, बुद्धिमत्ता एवं दूरदर्शिता की प्रतिमूर्ति थे। आर्थिक उदारीकरण के शिल्पकार सरदार मनमोहन सिंह ने आधुनिक एवं स्वावलंबी भारत की नींव रखी।उनका जाना एक व्यक्तिगत क्षति है। उनका प्रचुर स्नेह मुझे मिलता रहा। ऐसे विनम्र विशाल व्यक्ति के साथ काम करना मेरा सौभाग्य था।
27 Dec 2024, 10:14:04 AM IST
श्रद्धांजलि देने पहुंचने वाले हैं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया है। थोड़ी ही देर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी उनके आवास पहुंचने वाले हैं।
27 Dec 2024, 09:56:08 AM IST
तमिलनाडु के राज्यपाल और गोवा के मुख्यमंत्री ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन, तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि और अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया और उनके आर्थिक सुधारों की सराहना की। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।रवि ने सिंह को बुद्धिमत्ता, विनम्रता और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत की अर्थव्यवस्था में अमूल्य योगदान दिया और चुनौतीपूर्ण समय में देश का मार्गदर्शन किया।
27 Dec 2024, 09:44:36 AM IST
डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचे अमित शाह
बीजेपी के बड़े नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं
27 Dec 2024, 09:35:37 AM IST
RSS ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुआ कहा कि उनके जाने की वजह से आज पूरा देश दुखी है। संघ उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। एक विनम्र व्यक्ति रहे डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की राजनीति में शीर्ष का स्थान हासिल किया। अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। हम ईश्वर से उनको सद्गति देने की कामना करते हैं।
27 Dec 2024, 09:23:51 AM IST
थोड़ी देर में पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह थोड़ी देर में डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंच सकते हैं। दिल्ली में बारिश की वजह से व्यवस्था में थोड़ी देरी हुई है। उनके आवास पर टेंट की व्यवस्था की जा रही है।
27 Dec 2024, 09:20:57 AM IST
जब पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने की थी नए आर्थिक युग की शुरुआत
जब सिंह ने 1991 में पी वी नरसिम्ह राव की सरकार में वित्त मंत्रालय की बागडोर संभाली थी, तब भारत का राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 8.5 प्रतिशत के करीब था, भुगतान संतुलन घाटा बहुत बड़ा था और चालू खाता घाटा भी जीडीपी के 3.5 प्रतिशत के आसपास था। इसके अलावा देश के पास जरूरी आयात के भुगतान के लिए भी केवल दो सप्ताह लायक विदेशी मुद्रा ही मौजूद थी। इससे साफ पता चलता है कि अर्थव्यवस्था बहुत गहरे संकट में थी। ऐसी परिस्थिति में डॉ सिंह ने केंद्रीय बजट 1991-92 के माध्यम से देश में नए आर्थिक युग की शुरुआत कर दी। यह स्वतंत्र भारत के आर्थिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ था, जिसमें साहसिक आर्थिक सुधार, लाइसेंस राज का खात्मा और कई क्षेत्रों को निजी एवं विदेशी कंपनियों के लिए खोलने जैसे कदम शामिल थे। इन सभी उपायों का उद्देश्य अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का था।
27 Dec 2024, 09:18:23 AM IST
आनंद महिंद्रा बोले- आपने देश को बहुत प्यार दिया
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि आपने देश को खूब प्यार दिया। वहीं उद्योगपति गौतम अडानी ने कहा कि 1990 में उनके सुधारों को भुलाया नहीं जा सकता। आप आर्थिक उदारवाद के निर्माता थे।
27 Dec 2024, 09:15:31 AM IST
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रद्द की जम्मू यात्रा
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद केंद्र सरकार द्वारा घोषित राष्ट्रीय शोक के बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की प्रस्तावित जम्मू यात्रा शुक्रवार को पुनर्निर्धारित कर दी गई। धनखड़ को श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करना था।
27 Dec 2024, 09:14:39 AM IST
BJP नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने जताया दुख
बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने भी डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। जगदंबिका पाल ने कहा डॉ. साहब बेहद सहज थे। सिरसा ने कहा कि एक महान व्यक्ति दुनिया से विदा हो गया है। वहीं टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा कि मनमोहन सिंह की किसी से तुलना नहीं की जा सकती।