Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsWoman Injured After Falling from Tree in Khari Village Champawat

लधिया घाटी के खरहीं में पेड़ से गिरी महिला, घायल

चम्पावत के खरहीं गांव में एक महिला पेड़ से गिरकर घायल हो गई। ग्रामीणों ने उसे 500 मीटर डोली से सड़क तक पहुँचाया। 45 वर्षीय शांति देवी घर के पास चारा काटते समय गिरी। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतThu, 20 March 2025 01:46 PM
share Share
Follow Us on
लधिया घाटी के खरहीं में पेड़ से गिरी महिला, घायल

चम्पावत, संवाददाता। लधिया घाटी के खरहीं गांव में एक महिला पेड़ से गिर गई। हादसे में महिला घायल हो गई। ग्रामीणों ने घायल महिला को करीब 500 मीटर डोली के सहारे सड़क पहुंचाया। भिंगराड़ा के प्रधान प्रतिनिधि रमेश भट्ट और दीपक शर्मा ने बताया कि बीते 17 मार्च को क्वैराली, खरही की रहने वाली 45 वर्षीय शांति देवी पत्नी दयानंद घर के पास ही चारा काट रही थी। इसी दौरान वह पेड़ से गिर गई। परिजनों ने महिला का खेतीखान में प्राथमिक उपचार कराया। जिसके बाद परिजन निजी वाहन से महिला को उपचार के लिए खटीमा ले गए। अब महिला की हालत में सुधार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें