छत्तीसगढ़ में मौसम की पलटी,तेज हवा के साथ होगी बारिश,3 में येलो तो 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
रायपुर मौसम केंद्र के मुताबिक दक्षिण पूर्व मानसून दक्षिण अरब सागर,मालदीप और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप के शेष हिस्से, अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग में अगले दो से तीन दिनों में सक्रिय होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार को गर्मी और उमस के बाद रात को बारिश हुई, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। सुबह मौसम ठंडा रहा। दोपहर तक आसमान पर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने 3 जिलों के लिए ऑरेंज और 13 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक, तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे हो सकती है। आगामी 4 दिनों तक प्रदेश में मध्यम से तीव्र मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। रविवार सुबह भी कई जिलों में बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बीजापुर में 63 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग ने गरियाबंद,धमतरी,कांकेर जिले के ऑरेंज और बालोद, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, खैरागढ़-गंडई-छुईखदान, कोरिया, कोरबा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, सुरजपूर और सरगुजा जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया हैं। यहां आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के बीजापुर, बस्तर, कांकेर, रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग-भिलाई, रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, अंबागढ़-चौकी-मानपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, सूरजपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खैरागढ़-गंडई और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बीजापुर जिले में 63 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया है। वहीं प्रदेश में दुर्ग जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां 41.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दर्ज किया गया। बारिश और मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट 3 से 4 डिग्री की गिरावट आई है।

मई के महीने में भीषण गर्मी में से राहत
रायपुर मौसम केंद्र के मुताबिक दक्षिण पूर्व मानसून दक्षिण अरब सागर,मालदीप और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप के शेष हिस्से, अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग में अगले दो से तीन दिनों में सक्रिय होने की संभावना है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर बांग्लादेश तक पूर्वी उत्तर, प्रदेश बिहार, उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज बारिश और तेज हवाओें का दौर जारी है। बता दें कि पिछले 27 अप्रैल से लगातार मौसम में हर दिन बदलाव हो रहा है। मई के महीने में गर्मी में से राहत है।
20 मई तक प्रदेश में बदलता रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 20 मई तक प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है। बारिश का मुख्य क्षेत्र दक्षिण बस्तर और मध्य छत्तीसगढ़ हो सकता है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। इसी के साथ एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसमी प्रभाव और बारिश से रात के तापमान में गिरावट आएगी। मध्य छत्तीसगढ़ यानी भिलाई-दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, बेमेतरा, बालोद, बिलासपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, खैरागढ़-गंडई जिले के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। तापमान 38 से 40 के बीच रहेगा।
(रिपोर्ट - संदीप दीवान)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।