छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शनिवार को कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले लिए गए। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…
छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब राज्य भर में दुकानें सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे खुली रहेंगी। सरकार का कहना है कि इस कदम से न केवल व्यापारियों को फायदा होगा बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल ऐक्शन मोड में हैं। इसी कड़ी में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों के एक ठिकाने का पता लगाया और हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की।
छत्तीसगढ़ के एक स्कूल में धमाका होने की खबर सामने आई है। स्कूल के बॉथरूम में हुए इस हादसे में एक बच्ची घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
युवक की दोस्ती कोरबा जिले में रहने वाली एक युवती से इंस्टाग्राम पर हुई थी। जो कि धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। यह जानकारी जब युवक के परिजनों को हुई तो उन्होंने इस पर आपत्ति जताई।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश के रायपुर, बस्तर, बिलासपुर संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों में सामान्य दर्ज किया गया।
छ्त्तीसगढ़ के एक युवक हैं प्रणय अवधिया, उन्होंने जिस अंदाज में नौकरी मांगी है उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पेशे से कॉपीराइटर ने स्विगी इंस्टामार्ट में नौकरी के लिए आवेदन किया है। उन्होंने लिंक्डइन पर विज्ञापन स्टाइल में ग्राफिक के जरिए कंपनी से नौकरी मांगी है।
अधिकारियों ने बताया कि बाद में नक्सलियों ने दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को गांव के करीब फेंक दिया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने दोनों पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है।
छत्तीसगढ़ के भिलाईनगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार हिंसा मामले में जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने 7 महीने से जेल में बंद देवेंद्र यादव की जमानत याचिका स्वीकार कर ली। 10 जून 2024 को बलौदाबाजार में हुई हिंसा में यादव पर भीड़ को भड़काने का आरोप था।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर संभाग के दो वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में कार सवार स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा खतरनाक स्टंट किया जा रहा है। स्कूली बच्चे हाथ में बियर की बोतल लेकर खिड़की पर बैठकर स्टंट कर रहे हैं।