Bihar Cook Union Announces Indefinite Strike Against Government Neglect रसोइया संघ की 9 जुलाई से बेमियादी हड़ताल की घोषणा, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsBihar Cook Union Announces Indefinite Strike Against Government Neglect

रसोइया संघ की 9 जुलाई से बेमियादी हड़ताल की घोषणा

बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ ने 9 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। संघ के महासचिव सरोज चौबे का कहना है कि यह कदम सरकार की उपेक्षा और रसोइयों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उठाया जा रहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSun, 18 May 2025 08:21 PM
share Share
Follow Us on
रसोइया संघ की 9 जुलाई से बेमियादी हड़ताल की घोषणा

थरथरी, निज संवाददाता। बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ ने नौ जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। संघ के राज्य महासचिव सरोज चौबे ने कहा कि सरकार की उपेक्षा और रसोइयों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ यह कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 20 मई को सांकेतिक हड़ताल होगी। इसमें मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को सौंपा जाएगा। जिला संरक्षक पाल बिहारी लाल ने कहा कि नालंदा में इस आंदोलन को पूरी ताकत से लागू किया जाएगा। संघ ने चेतावनी दी कि हड़ताल के दौरान मध्यान्ह भोजन योजना में किसी भी असुविधा की जिम्मेदारी सरकार की होगी।

रसोइयों ने कम वेतन और केवल 10 महीने काम की स्थिति को अन्यायपूर्ण बताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।